Move to Jagran APP

बिहार की भावना ने फेमिना मिस इंडिया के लिए किया क्‍वालीफाई, मुंबई में होगा ऑडिशन

बिहार की एक लड़की भावना जैन ने फेमिना मिस इंडिया 2018 के लिए क्‍वालीफाई किया है। इसके लिए उसने फेमिना मिस बिहार का ताज अपने नाम किया है। आइए जानते हैं उसके बारे में कुछ खास।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 08:43 PM (IST)
बिहार की भावना ने फेमिना मिस इंडिया के लिए किया क्‍वालीफाई, मुंबई में होगा ऑडिशन
बिहार की भावना ने फेमिना मिस इंडिया के लिए किया क्‍वालीफाई, मुंबई में होगा ऑडिशन

पटना [जेएनएन]। बिहार की एक लड़की भावना जैन ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' प्रतियोगिता के लिए क्‍वालीफाई किया है। इसके लिए भावना ने बीते 22 मार्च को 'फेमिना मिस इंडिया बिहार' की विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता कोलकाता में हुई थी। अब मिस इंडिया के लिए उनका ऑडिशन दो महीने बाद मुम्बई में शुरु होगा।

loksabha election banner

भावना पूर्णिया के व्यवसायी मनोज व मनीषा नाहर की बेटी हैं। उनकी स्‍कूली शिक्षा पूर्णिया में हुई। इसके बाद वे कोलकाता चली गईं। कोलकाता में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्‍होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

भावना अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देती हैं। उन्‍होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखने में परिवार ने सहायता की। अपनी इच्छाशक्ति भी साथ रही। इस कारण सफलता मिली।

विदित हो कि फेमिना मिस इंडिया 2018 के लिए बिहार से तीन फाइनलिस्ट चुनी गईं थीं। बीते 24 फरवरी को पटना के पी एंड एम मॉल में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में राज्य की 80 प्रतिभागियों में भावना जैन, सिमरन सिंह तथा अंशिका सिंह का चयन हुआ था। उन्‍होंने 22 मार्च को कोलकाता में आयोजित जोनल क्राउनिंग प्रतियोगिता में शिरकत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.