भागलपुर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनें, CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कहा धन्यवाद
बिहार में भागलपुर और कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्रीय विकास और यात्रियों ...और पढ़ें

भागलपुर से कटिहार तक यात्रियों को राहत
HighLights
भागलपुर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू।
सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम-रेल मंत्री का आभार जताया।
क्षेत्रीय विकास और यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में रेल संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में भागलपुर और कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और अंग क्षेत्र तथा सीमांचल के बीच संपर्क मजबूत होगा।
भागलपुर से कटिहार तक यात्रियों को राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया और नौगछिया सहित आसपास के इलाकों के लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
पर्व-त्योहारों में आने-जाने वालों को फायदा
स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, कारोबारियों और दूसरे यात्रियों के लिए बेहतर रेल संपर्क उपयोगी साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन सुविधाओं का विस्तार आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ क्षेत्रीय गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है।
केंद्र के साथ मिलकर रेल सुविधाओं का विस्तार करेगी सरकार
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल संपर्क बेहतर होने से राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में रबी खेती का बढ़ेगा दायरा, 48 लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य; CM सम्राट चौधरी ने रवाना किया जागरूकता रथ
