Diwali 2026: बेंगलुरु से पटना जाने वाली ट्रेनों में 'नो रूम', संघमित्रा से हमसफर तक लंबी वेटिंग; देखें लिस्ट
Bengaluru to Patna train ticket: दीपावली 2026 पर बेंगलुरु से पटना जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना ...और पढ़ें

HighLights
दीपावली 2026 पर बेंगलुरु-पटना ट्रेनों में सीटें फुल।
संघमित्रा, बागमती एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट।
रेलवे से विशेष ट्रेनें चलाने की उम्मीद, मिलेगी राहत।
डिजिटल डेस्क, पटना। Trains Bengaluru to Patna। इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026 (रविवार) को मनाई जाएगी। त्योहार और सप्ताहांत (वीकेंड) एक साथ होने के कारण बेंगलुरु में रह रहे बिहार के लोगों ने घर लौटने की तैयारी शुरू कर दी है।
हालांकि, रेल मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के लिए घर पहुंचना आसान नहीं होगा। बेंगलुरु से पटना (Diwali 2026 trains to Patna) आने वाली नियमित ट्रेनों में अभी से कन्फर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है और अधिकांश ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं।
आरक्षण को लेकर मची अफरातफरी के बीच, यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों और उनके संचालन का विवरण नीचे दिया जा रहा है, ताकि आप समय रहते अपने सफर की योजना बना सकें:
- संघमित्रा एक्सप्रेस (12295): यह प्रतिदिन चलने वाली सेवा है, जो बेंगलुरु से सुबह 09:15 बजे प्रस्थान करती है। इसमें स्लीपर श्रेणी का शुरुआती किराया लगभग ₹995 है।
- बागमती एक्सप्रेस (12578): यह साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन हर शुक्रवार को बेंगलुरु कैंट से दोपहर 14:02 बजे रवाना होती है। लगभग 43 घंटे 56 मिनट में सफर पूरा करने वाली यह ट्रेन इस रूट के सबसे तेज विकल्पों में से एक है।
- हमसफर एक्सप्रेस (22354): यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को एसएमवीटी बेंगलुरु (SMVB) से दोपहर 13:50 बजे पटना जंक्शन के लिए प्रस्थान करती है।
- एसएमवीबी - दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22366): यह नियमित ट्रेन रात 23:50 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर दानापुर/पटना की ओर जाती है।
त्योहारी सीजन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जल्द ही अतिरिक्त फेरे या स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की जा सकती है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
30 अक्टूबर को ट्रेनों में सीट की स्थिति

संघमित्रा ट्रेन में भी वेटिंग।
31 अक्टूबर की स्थिति

एसएमवीबी - दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22366) में भी वेटिंग।
1 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति


हमसफर एक्सप्रेस में भी चल रही वेटिंग।
2 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति


SMVB SHC EXP (22352) में भी वेटिंग।
3 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

SANGHAMITRA EXP (12295) एसी-2 और 1 में नो रूम।
4 नवंबर को सीटों की स्थिति

SMVB DNR SF EXP (22366) स्लीपर में नो रूम।
5 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

6 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

SANGHAMITRA EXP (12295) में स्लीपर में नो रूम
7 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

8 अक्टूबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति


दीवाली के दिन YPR SHC SPL (06581) में भी वेटिंग।
अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग
SANGHAMITRA EXP (12295), HUMSAFAR EXP (22354), SMVB DNR SF EXP (22366), बागमती एक्सप्रेस (12578) सहित कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। वहीं, विभिन्न तारीखों में कुछ ट्रेनों में एसी और स्लीपर में नो रूम की स्थिति है।
(नोट-: ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 29 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक IRCTC की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं।)
यह भी पढ़ें- दीवाली पर जाना है दिल्ली से भागलपुर, चेक करें विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र और स्पेशल ट्रेनों में सीटों का स्टेटस
