विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर जाना है दिल्ली से भागलपुर, चेक करें विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र और स्पेशल ट्रेनों में सीटों का स्टेटस

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:03 PM (IST)

Delhi Bhagalpur Train News: दिवाली 2026 पर दिल्ली से भागलपुर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता, वेटिंग लिस्ट, विक्रमशिला ...और पढ़ें

. दिल्ली-भागलपुर दिवाली स्पेशल ट्रेन 2026 का शेड्यूल।

. दिल्ली-भागलपुर दिवाली स्पेशल ट्रेन 2026 का शेड्यूल।

HighLights

  1. दीपावली 2026 पर दिल्ली-भागलपुर ट्रेनों में सीटें फुल।

  2. विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र मेल जैसी ट्रेनों में भारी वेटिंग।

  3. यात्रा से पहले टिकटों की उपलब्धता जांचने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Delhi to Bhagalpur Train: दीपावली पर दिल्ली से भागलपुर आने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

8 नवंबर 2026 को दीवाली (diwali 2026) है। इस बार दीपावली रविवार के दिन पड़ रही है, ऐसे में लोग वीकेंड खत्म करते ही घर के लिए निकलना शुरू कर देंगे।

लेकिन जो यात्री ट्रेन से घर जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। यात्रियों को नियमित ट्रेनों में भी इस समय सीट मिलना मुश्किल लग रहा है। सभी ट्रेनों में सीटें लगभग फुल चल रही हैं।

ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी है। सीटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में आपकी सहूलियत का ख्‍याल रखते हुए हम आपको आज दिल्ली से चलकर भागलपुर को जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग की स्थिति बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप फटाफट अपना सफर प्‍लान कर सकें।

दिल्ली से भागलपुर आने वाली प्रमुख ट्रेन 

यदि आप दिल्ली से भागलपुर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन दोनों शहरों के बीच चलने वाली प्रमुख नियमित और त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

नियमित ट्रेन सेवाएं

  • ब्रह्मपुत्र मेल (15657): दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) से प्रतिदिन रात 11:40 बजे प्रस्थान करती है और करीब 19 घंटे 40 मिनट का सफर तय करके अगले दिन शाम 07:20 बजे भागलपुर पहुंचती है।
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368): आनंद विहार टर्मिनल से रोजाना संचालित होने वाली यह एक अत्यंत लोकप्रिय और सुपरफास्ट सेवा है।
  • फरक्का एक्सप्रेस (15744): पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 09:40 बजे रवाना होकर भागलपुर रूट पर सप्ताह के निर्धारित दिनों में चलती है।
  • गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस (12350): यह वातानुकूलित साप्ताहिक हमसफर ट्रेन दिल्ली से देर रात 11:45 बजे प्रस्थान करती है।

त्योहारी आरक्षित स्पेशल ट्रेन सेवा

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आनंद विहार और भागलपुर के बीच सीमित अवधि के लिए विशेष दैनिक ट्रेन चलाई जा रही है:

  • गाड़ी संख्या 04062 (आनंद विहार – भागलपुर): दोपहर 12:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से छूटकर अगले दिन दोपहर 01:30 बजे भागलपुर पहुंचती है। संचालन अवधि: 10 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 (दैनिक)।
  • गाड़ी संख्या 04061 (भागलपुर – आनंद विहार): शाम 04:30 बजे भागलपुर से चलकर अगले दिन रात 08:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है। संचालन अवधि: 11 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 (दैनिक)।

ट्रेनों में सीटें फुल

दीवाली 8 नवंबर 2026 को है और अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए नियमित और स्पेशल ट्रेनों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। ANVT BGP SPL (04062), VIKRAMSHILA EXP (12368), BRAHMPUTRA MAIL (15657), FARKKA EXPRESS (15734) जैसी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट चल रही है।

29 अक्टूबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति

29 october bhaglpur

29 october bhaglpur 1

30 अक्टूबर को टिकटों की स्थिति

30 october bhaglpur

30 october bhaglpur 1

31 अक्टूबर को टिकटों की स्थिति

31 october bhaglpur

31 october bhaglpur 1

 

1 नवंबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति

1 november bhaglpur

1 november bhaglpur 1

2 नवंबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति

2 november bhaglpur

3 नवंबर को टिकट की स्थिति

3 november bhaglpur

4, 5, 6, 7, 8 को भी मुश्किल

4, 5, 6, 7, 8 को भी प्रमुख ट्रेनों ANVT BGP SPL (04062), VIKRAMSHILA EXP (12368), BRAHMPUTRA MAIL (15657), FARKKA EXPRESS (15734) जैसी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट चल रही है। कई में नो रूम की स्थिति है।

यह भी पढ़ें- मुंबई से बिहार जाने वाली ट्रेनों में मची मारामारी: दीवाली पर स्लीपर से लेकर AC तक फुल, चेक करें टिकटों का हाल