Move to Jagran APP

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने रिकॉर्ड तीसरी बार ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, मिल सकता है मलाईदार विभाग

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony News In Hindi नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कैबिनेट राज्य व स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों ने भी शपथ ली। बिहार की बात करें तो यहां से बेगूसराय सांसद के अलावा चिराग पासवान जीतनराम मांझी ललन सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Sun, 09 Jun 2024 08:47 PM (IST)
Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने रिकॉर्ड तीसरी बार ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, मिल सकता है मलाईदार विभाग
गिराराज सिंह ने लगातार तीसरी बार बनाए गए केंद्रीय मंत्री।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री गिरिराज सिंह Modi 3.0 में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिपद की शपथ ली है।

गिरिराज सिंह उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार मोदी कैबिनेट में शामिल हुए है। गिरिराज सिंह पहली बार 2014 में नवादा से सांसद चुने जाने के बाद मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।

2024 में गिरिराज को सिंह सुक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय मिला था। वहीं, 2019 में बेगूसराय से सांसद बनने के बाद उन्हें पशुपालन मंत्री तथा उसी सत्र में बाद में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया था।

गिरिराज सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बेगूसराय से सांसद चुने गए। अब उन्हें फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है और वे लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।

लखीसराय के बड़हिया के रहने वाले गिरिराज सिंह

भाजपा के फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाने वाले गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। लखीसराय जिले के बड़हिया के रहने वाले गिरिराज सिंह का ननिहाल बेगूसराय के सदानंदपुर गांव में है। जिसके कारण बेगूसराय से पूर्व से भी उनका लगाव रहा है।

छात्र राजनीति से की करियर की शुरुआत

उन्होंने भाजपा के छात्र-युवा संगठन से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की थी। बिहार में पार्टी के युवा नेता के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित की। भाजपा संस्थापक कैलाशपति मिश्र के सान्निध्य में लगातार राजनीतिक ऊंचाईयों को हासिल करते गए।

वर्ष 2002 से 2014 तक वे बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे और लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री पद की शपथ उन्होंने ली।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Oath Ceremony LIVE: गिरिराज सिंह ने ली मंत्रीपद की शपथ, ललन सिंह और जीतनराम मांझी ने भी ले चुके है शपथ

Lallan Singh व रामनाथ ठाकुर Modi 3.0 में बनेंगे मंत्री, नीतीश अब किसे बनाएंगे JDU संसदीय दल का नेता? पढ़ें डिटेल