विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 9 नवंबर तक मिलेगा मौका

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:54 PM (IST)

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) ने दिसंबर 2026 की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बीबोस दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 नवंबर (AI Generated Image)

बीबोस दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 नवंबर (AI Generated Image)

HighLights

  1. बीबोस दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

  2. विलंब शुल्क के साथ 9 नवंबर तक फॉर्म भरें।

  3. क्रेडिट ट्रांसफर छात्रों को भी नामांकन का अवसर।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) ने दिसंबर -2026 की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है।

बोर्ड की ओर से पूर्व से पंजीकृत नियमित परीक्षार्थियों के साथ अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को क्रेडिट ट्रांसफर (टीओसी) के तहत नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bboseonline.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

बोर्ड के अनुसार, 31 अक्टूबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। वहीं, एक से नौ नवंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा।

अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए टीओसी के तहत नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। ऐसे विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क नामांकन और परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

वहीं, पूर्व से टीओसी के तहत नामांकित विद्यार्थियों के लिए एक से नौ नवंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है।

बोर्ड ने दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के साथ संबंधित अध्ययन केंद्रों के समन्वयक एवं उप-समन्वयक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

नामांकन, परीक्षा फॉर्म एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 0612-2385492 और 0612-2385489 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Bihar STET 2026: परीक्षा की तारीख बदली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम; इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड