विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में हलचल, बिहार के मौसम पर कितना होगा असर? IMD ने जारी किया अपडेट

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:21 PM (IST)

कल का मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

कल का मौसम। (AI Generated Image)

कल का मौसम। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

  2. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण से कम दबाव संभव।

  3. राज्य में 22-28 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में बारिश नहीं दर्ज की गई है। आगामी अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे के तापमान का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.0°C दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 30.0°C से 35.0°C के बीच बना हुआ है।

रोहतास के डेहरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8°C रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 16.8°C से 22.6°C के बीच बना हुआ है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32.8°C और न्यूनतम तापमान 22.6°C दर्ज किया गया।

कल कैसा रहेगा मौसम

22 से 27 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों (उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व) में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की ओर से अगले 7 दिनों (22 से 28 अक्टूबर) के लिए बिहार के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले सात दिनों के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 30°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के आसपास बने रहने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल

अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके और गहराने की संभावना है।

उत्तर-पूर्वी झारखंड और उसके आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो सुबह-रात में हल्की ठंड