बाढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र में 5 साल के बच्चे को सांप ने काटा, अस्पताल भेजने के बजाय घर लौटाया; मौत के बाद हंगामा
बाढ़ के बेढ़ना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में सांप काटने से 5 वर्षीय मासूम इशु कुमार की मौत हो गई। ...और पढ़ें

मौत के बाद हंगामा
HighLights
बाढ़ में 5 वर्षीय मासूम इशु कुमार की सर्पदंश से मौत।
आंगनबाड़ी केंद्र में सांप काटने के बाद घर भेजा गया।
लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों ने NH-30A किया जाम।
संवाद सहयोगी, बाढ़। थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव स्थित पोथमा टोले में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में एक 5 वर्षीय मासूम इशु कुमार पिता- टुनटुन माहतो की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना आंगनबाड़ी केंद्र की बताई जा रही है। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-30ए को जाम कर जमकर प्रदर्शन की।
ग्रामीणों के अनुसार, मासूम रोज की तरह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई थी। केंद्र परिसर में ही उसे विषैले सांप ने काट लिया।
आंगनबाड़ी केंद्र कर्मियों ने नहीं दी परिवार को सूचना
परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र कर्मियों ने घटना के बाद गंभीर लापरवाही बरती। बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाने या प्राथमिक उपचार दिलाने के बजाय सीधे घर भेज दिया गया। मासूम ने लगभग पच्चास मीटर दूर अपने घर आकर अपनी मां को सांप काटने की जानकारी दी।
आस पड़ोस के कहने पर आनन-फानन में मासूम को लेकर झाड़ फूंक करने बड़हिया लेकर गए, जहां पुजारी ने उसे मृत बताया। इसके बाद वह बड़हिया में ही एक अस्पताल लेकर गई जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शव को सड़क पर रखकर NH-30A को जाम किया
जिसके बाद घर पहुंचकर परिजनों ने मासूम को शेखपुरा स्थित अस्पताल जिसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर गए दोनों जगह डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर NH-30A को जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कर्मियों को निलंबित और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटी है।
