विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में बैंक हड़ताल रही असरदार, एटीएम भी ठप

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 29 May 2018 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 09:19 PM (IST)

बैंकों में आज से दो दिनों की हड़ताल रहेगी। इस दौरान बैंक शाखाएं बंद हैं और पटना में एटीएम के ...और पढ़ें

बिहार में बैंक हड़ताल रही असरदार, एटीएम भी ठप
बिहार में बैंक हड़ताल रही असरदार, एटीएम भी ठप

पटना [जेएनएन]। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के पहले दिन बिहार में राष्ट्रीय बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहा। हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। एटीएम सेवा पर भी असर पड़ा है।

बैंककर्मी इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से मात्र दो फीसद वेतन वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। बिहार में 60 हजार बैंक कर्मचारी-अधिकारी इस हड़ताल में शामिल हुए। प्रदेश में 6905 शाखाओं सहित क्षेत्रीय और आंचलिक कार्यालय रहे बंद रहे। 6859 एटीएम का भी शटर गिरा रहा। हड़ताल से सात हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

निजी बैंकों को कराया बंद
निजी, ग्रामीण और को-ऑपरेटिव बैंकों में हड़ताल नहीं थी। हड़तालियों ने इन बैंकों की भी अधिकांश शाखाओं को बंद करा दिया। बिहार प्रोविंसियल बैंक इम्पलाई एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी ने हड़ताल को सफल बताया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ रूरल बैंक यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक डीएन त्रिवेदी ने कहा कि ग्रामीण बैंककर्मियों ने हाल ही में हड़ताल की थी इसलिए हम हड़ताल में शामिल नहीं हुए लेकिन प्रदर्शन कर अपना समर्थन दिया।

वेतन मिलने में होगी देर
हड़ताल का असर वेतन और पेंशन पर भी दिखाई देगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस बार वेतन और पेंशन मिलने में भी देर होगी। चेक क्रेडिट के काम में दो से तीन दिन विलंब होना तय है। शुक्रवार और शनिवार को बैंक खुलेंगे। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।