24 सितंबर को हो सकता है बलिया व्यवहार न्यायालय का उदघाटन
बेगूसराय। जिला जज गंगोत्री राम त्रिपाठी ने कहा कि 24 सितंबर इसका उदघाटन हो सकता है। उन्ह
बेगूसराय। जिला जज गंगोत्री राम त्रिपाठी ने कहा कि 24 सितंबर इसका उदघाटन हो सकता है। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय भवन में व्यवहार न्यायालय के लिए चिह्नित कमरे एवं बने इजलास प्रकोष्ठ, फ्रे¨कग मशीन के लिए जगह आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम के कक्ष पहुंचे जहां एसडीओ ब्रजकिशोर चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण डीसीएलआर निरंजन कुमार से व्यवहार न्यायालय के मामले पर विचार विमर्श किया। इसके बाद बलिया अनुमंडल अधिवक्ता संघ के नए भवन में पहुंच कर संघ के सदस्यों से व्यवहार न्यायालय के उदघाटन कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया। साथ ही इसकी तैयारी में लग जाने को कहा। मौके पर संघ के अध्यक्ष रघुवर श्याम ¨सह, महासचिव मणीशंकर यादव, ब्रजकिशोर मेहता, विजय कुमार चौधरी, अमर भूषण ¨सह, अनंत कुमार पोद्दार, विनोद कुमार झा, रामसागर सहनी, त्रिभुवन शर्मा, जयशंकर हजारी, रमेश ¨सह, शशिधर यादव आदि मौजूद थे।