Move to Jagran APP

लगातार हो रही गर्म राजधानी की मिट्टी-हवा

बीते वर्षो की तुलना में अक्टूबर का तापमान अधिक

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 07:00 AM (IST)
लगातार हो रही गर्म राजधानी की मिट्टी-हवा
लगातार हो रही गर्म राजधानी की मिट्टी-हवा

पटना। राजधानी और आसपास के इलाके की धरती और हवा लगातार गर्म हो रही है। बीते वर्षो की तुलना में इस बार अक्टूबर गर्म रहा। तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

loksabha election banner

वर्ष 2012 तक अक्टूबर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक साल दर साल पटना के वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। बीते साल 21 अक्टूबर को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस बार 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2016 में अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था। 2011 से 2014 तक अक्टूबर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहा है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा चुका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष ठंड के आगमन में देरी की संभावना है। 31 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं। बारिश में कमी और तेज धूप के कारण वातावरण में उमस का अहसास किया जा रहा है। इस वर्ष अक्टूबर में अब तक एक बूंद बारिश नहीं हुई। कृषि नक्षत्र हथिया में किसान बारिश के लिए तरस गए।

हवा में गर्मी की मूल वजह कंक्रीट क्षेत्र का तेजी से विकास माना जा रहा है। धूप के बाद कंक्रीट गर्म होकर वातावरण को गर्म कर रही है। बीते छह साल के आंकड़े बता रहे हैं कि 2015 में 21 और 22 अक्टूबर को तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन शेष दिनों में 30 डिग्री से नीचे रहा। मौसम में बदलाव का असर भू-जल स्तर पर भी पड़ने लगा है। शहर के आसपास नदी, नाला, नहर और आहर-पइन में पानी नहीं बचा है। भू-जल स्तर अक्टूबर में ही जून की तरह नीचे सरक गया है।

-------------------

वर्षवार पटना में 21 अक्टूबर का तापमान

वर्ष - तापमान न्यूनतम - अधिकतम

2018 - 22.1 - 34.6

2017 - 24 - 32

2016 - 21 - 33

2015 - 24 - 34

2014 - 20 - 31

2013 - 23 - 31

2012 - 20 - 31


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.