दनियावां मे किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
दनियावां थाना क्षेत्र के एक गाव मे शौच को गई महादलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास।
संवाद सूत्र, दनियावां (पटना) : दनियावां थाना क्षेत्र के एक गाव मे शौच को गई महादलित किशोरी के साथ गाव के ही मनचले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान शोर मचाने पर बगल से गुजर रहे दो लड़कों की नजर उधर पड़ गई। लड़कों को देख आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित किशोरी के घर पहुंचकर बयान लिया। फिर थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी के घर पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही वह फरार हो चुका था।
घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि सोमवार की सुबह किशोरी गाव के बगल मे स्थित गेहूं के खेत मे शौच को गयी थी। उसे अकेला देख आरोपी फूलचंद यादव (पिता शिवजी यादव) ने पकड़कर पटक दिया। जब किशोरी चीखी-चिल्लाई तो आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे गाव के ही तूफानी यादव और दशरथ यादव आ गये। तब आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही मंगलवार को किशोरी मुन्नी कुमारी (17 वर्ष, काल्पनिक नाम) को पुलिस ने न्यायालय मे प्रस्तुत कर 164के तहत बयान दर्ज कराया है। किशोरी ने प्राथमिकी मे दर्ज घटना की पुष्टि की है।