विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल; छह गिरफ्तार

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Tue, 21 Apr 2020 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 09:14 AM (IST)

बिहार में जान हथेली पर खेलकर पुलिस काम कर रही है। जवान पीडि़तों की सेवा में लगे हुए हैं। इसके ...और पढ़ें

बिहार में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल; छह गिरफ्तार
बिहार में लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल; छह गिरफ्तार

गया, जेएनएन। बिहार में इस कोरोना संकट में जान हथेली पर खेलकर पुलिस काम कर रही है। पुलिस के जवान पीडि़तों की सेवा में लगे हुए हैं। किसी को कोई दिक्‍कत नहीं हो, इसका ख्‍याल कर रहे हैं। कहीं लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करा रहे हैं तो कहीं देवदूत बन लोगों की मदद भी कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ असमाजिक तत्‍व पुलिस पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह भी तब, जब डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय हमलावरों को लगातार चेतावलगातार नया मामला बिहार के गया जिले का है। गया के शेरघाटी में कुछ इसी तरह की घटना मंगलवार को हुई है। पुलिस पर किए गए पथराव में दो पुलिसकर्मी जख्‍मी हो गए हैं। घटना के बाबत आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  

बिहार के गया जिला अंतर्गत शेरघाटी नगर के सुमाली मोहल्ले में लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को खुली चूड़ी की दुकान को बंद कराने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एसआइ ददन प्रसाद व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत छह हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रशिक्षु आइपीएस सह शेरघाटी थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि निर्देश के विरुद्ध चूड़ी की दुकान का शटर आधा खुला था और अंदर कई लोग जमा थे। पुलिस अधिकारी ने जैसे ही टोका और शटर खोलकर अंदर गए तो लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। इसकी सूचना मिलने पर दूसरे थानों की पुलिस के साथ महिला पुलिसबल को भी घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने मौके से छह हमलावरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में जिनमें पीर मोहम्मद, तवाब हुसैन, फिरोज नवाब, दिलनाज, शबाना प्रवीण व तरन्नुम प्रवीण शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने दस नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।