Move to Jagran APP

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को हराकर झारखंड बना विजेता, असम और बंगाल ने भी दिखाया दम

Athletics Championship राष्‍ट्रीय एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा। बिहार ने किया अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन। पिछले वर्ष बिहार ने जीते थे 21 पदक इस बार बढ़कर हुआ 73। 471 अंकों के साथ बिहार बना उप विजेता

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 13 Sep 2022 07:47 AM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2022 07:47 AM (IST)
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार को हराकर झारखंड बना विजेता, असम और बंगाल ने भी दिखाया दम
एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में विजेता रही झारखंड की टीम। जागरण

जागरण संवाददाता, पटना। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन और बिहार राज्य खेल विकास प्राधिरकण द्वारा कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे 33वां पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हो गया। चैंपियनशिप में बिहार और झारखंड के टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मेजबान टीम बिहार को हरा झारखंड 485 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता। तो वहीं, 471 अंकों के साथ बिहार ने उप विजेता का खिताब अपने नाम किया।

loksabha election banner

विजेता का खिताब नहीं जीत सका बिहार

बिहार भले ही विजेता का खिताब नहीं जीत सका लेकिन, आवरआल चैंपियनशिप में बिहार ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपिनयनशिप में बिहार ने कुल 73 पदक अपने नाम किया। इसमें 18 स्वर्ण, 24 सिल्वर और 31 कांस्य पदक है। समापन के मौके पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण, बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज, बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण के खेल निदेशक पंकज राज, ओलंपियन शिवपाल सिंह, एथलेटिक्स एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव लियाकल अली समेत कई लोग उपस्थित थे। चैंपियनशिप का समापन मार्च पास्ट के साथ किया गया। 

ये रहे चैंपियनशिप के हर वर्ग के परिणाम 

  • अंडर 14 वर्ष की बालिका वर्ग में विजेता रहा पश्चिम बंगाल और उपविजेता रहा बिहार 
  • अंडर 14 वर्ष की बालक वर्ग में विजेता रहा बिहार और उपविजेता रहा झारखंड
  • अंडर 16 वर्ष की बालिका वर्ग में विजेता रहा पश्चिम बंगाल और उपविजेता रहा झारखंड

खिलाड़ी, पदक एवं उनके नाम

  • 10,000 मीटर रेस अंडर 20 पुरुष वर्ग 
  • पंचानन बेरा- गोल्ड मेडल (वेस्ट बंगाल)
  • वोल्बेटस्टार रमसीज - सिल्वर (मेघालय)
  • जयंता दास -ब्रॉन्ज (वेस्ट बंगाल) 
  • 5000 मीटर दौड़ अंडर 20  वर्ष महिला वर्ग 
  • मरक्विनलेस रमसीज- गोल्ड मेडल (मेघालय)
  • नेडी नेगी- सिल्वर (अरुणाचल प्रदेश)
  • सुमित्रा महत्ता -ब्रॉन्ज (वेस्ट बंगाल)
  • हैमर थ्रो अंडर 16 बालक वर्ग  
  • ओमकार प्रसाद नंदा- गोल्ड मेडल (ओडिशा)
  • मोहम्मद कादिर-सिल्वर मेडल (बिहार)
  • ऊंची कूद में बालक वर्ग के अंडर 16 
  • मिथलेश कुमार- गोल्ड मैडल (बिहार)
  • अफरोज अहमद- सिल्वर मेडल (झारखंड)
  • आनंद कुमार- ब्रोंज मेडल (बिहार)
  • ऊंची कूद में बालक वर्ग के अंडर 16 
  • मिथलेश कुमार- गोल्ड मैडल (बिहार)
  • अफरोज अहमद- सिल्वर मेडल (झारखंड)
  • आनंद कुमार- ब्रोंज मेडल (बिहार)
  • जेवलिन थ्रो अंडर 20 वर्ष महिला वर्ग 
  • धनमती-गोल्ड मेडल(ओडि़शा)
  • मैत्रीय प्रमोद परुलाई-सिल्वर मेडल(ओडि़शा)
  • विनीता कुमारी-ब्रॉन्ज मेडल(झारखंड)
  • शॉटपुट में अंडर 16 वर्ष के बालिका वर्ग 
  • अलका सिंह- गोल्ड मेडल(बिहार)
  • अंकिता महापात्रा-सिल्वर मेडल (ओडिशा) 
  • दीपा सिंह-ब्रॉन्ज मेडल(ओडि़शा)
  • ट्रिपल जम्प में महिला वर्ग के अंडर 20 
  • प्रेम लता केरकेट्टा- गोल्ड मैडल (झारखंड)
  • मनप्रीत कौर- सिल्वर मेडल (झारखंड)
  • शिखामोनी बुरागोहेन- ब्राउंज मेडल (आसाम)
  • जेवलिन थ्रो अंडर 18 वर्ष महिला वर्ग 
  • निशि कुमारी-गोल्ड मेडल(बिहार)
  • पी अर्पिता अरचा साहू-सिल्वर मेडल(ओडिशा)
  • ज्योत्सना प्रियदा साहू-ब्रॉन्ज मेडल(ओडिशा)
  • ऊंची कूद में बालिका वर्ग के अंडर 14 
  • रिंकू घोष- गोल्ड मैडल (वेस्ट बंगाल)
  • अंजली कुमारी- सिल्वर मेडल (बिहार)
  • स्वेता कुमारी - ब्रोंज मेडल (बिहार)
  • ऊंची कूद में बालक वर्ग के अंडर 14 
  • हिमांशु कुमार सिंह- गोल्ड मैडल (झारखंड)
  • प्रीतम फुकन- सिल्वर मेडल (आसाम)
  • अभिषेक कुमार- ब्रोंज मेडल (बिहार)
  • ट्रिपल जम्प में महिला वर्ग के अंडर 18 
  • मैरीमुक्ता सोरेंग- गोल्ड मैडल (ओडि़शा)
  • प्रीति लाकड़ा- सिल्वर मेडल (झारखंड)
  • कौस्तुरीका सैकिया- ब्रोंज मेडल (आसाम)
  • जेवलिन थ्रो अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग 
  • मिष्टी कर्मकार-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • प्रीति लक्ष्या-सिल्वर मेडल(बिहार)
  • तेजस्विनी ढाल-ब्रॉन्ज मेडल(ओडि़शा)
  • 400 मीटर बाधा दौड़ अंडर 20 वर्ष पुरुष वर्ग 
  • करण बेग-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • भीमा सरदार-सिल्वर मेडल(ओडि़शा)
  • सुभानकर दास-ब्रॉन्ज मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • जेवलिन थ्रो अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग  
  • अभय पांडेय-गोल्ड मेडल(बिहार)
  • अनिर्बान अधिकारी-सिल्वर मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • आकाश सरकार-ब्रॉन्ज मेडल(त्रिपुरा)
  • 400 मीटर बाधा दौड़ अंडर 18 वर्ष पुरुष वर्ग  
  • किशन पहन-गोल्ड मेडल(झारखंड)
  • लव कुमार सिंह-सिल्वर मेडल(बिहार)
  • प्रदीप कुमार-ब्रॉन्ज मेडल(बिहार)
  • 400 मीटर बाधा दौड़ अंडर 20 वर्ष महिला वर्ग 
  • मौमी जाना-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • श्रेया दास-सिल्वर मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • पद्मिनी दास-ब्रॉन्ज मेडल(आसाम)
  • 400 मीटर बाधा दौड़ अंडर 18 वर्ष महिला वर्ग 
  •  राजश्री राय-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • दिव्या-सिल्वर मेडल(बिहार)
  • रूपसा हाजरा-ब्रॉन्ज मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • 200 मीटर दौड़ अंडर 18 वर्ष महिला वर्ग 
  • निकुमानी पाठक- गोल्ड मेडल (आसाम)
  • नोफिशा खातून- सिल्वर मेडल (वेस्ट बंगाल)
  • आकांशा कुमारी- ब्रॉन्ज मेडल (झारखंड)
  • 200 मीटर दौड़ अंडर 18 वर्ष पुरुष वर्ग 
  • अलमास कबीर-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • पिजुष घोष -सिल्वर मेडल(वेस्ट बंगला)
  • रजत राज-ब्रॉन्ज मेडल(बिहार)
  • शॉट पुट  में अंडर 14 वर्ष के बालक वर्ग 
  • सौम्या प्रताप सिंह- गोल्ड मेडल(बिहार)
  • देव राज-सिल्वर मेडल (बिहार) 
  • स्वप्निल दत्ता-ब्रॉन्ज मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • शॉटपुट  में अंडर 14 वर्ष के बालिका वर्ग 
  • तापसी देबसिंह- गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगला)
  • डॉली बर्मन-सिल्वर मेडल (वेस्ट बंगाल) 
  • रुहिना बोरगोहन-ब्रॉन्ज मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • 200 मीटर दौड़ अंडर 20 वर्ष महिला वर्ग  
  • श्यामा मंडल-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • सुखी बास्की-सिल्वर मेडल(ओडि़शा)
  • अंजू बर्मन-ब्रॉन्ज मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • ट्रिपल जम्प में पुरुष वर्ग के अंडर 18 वर्ष 
  • बिपलाल सील- गोल्ड मैडल (वेस्ट बंगाल)
  • स्वागत बेहरा- सिल्वर मेडल (ओडि़शा)
  • सन्नी राज- ब्रोंज मेडल (बिहार)
  • 200 मीटर दौड़ अंडर 20 वर्ष पुरुष वर्ग  
  • सुमित मंडल-गोल्ड मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • आर्यन एक्का-सिल्वर मेडल(ओडि़शा)
  • फिरजुल मंडल-ब्रॉन्ज मेडल(वेस्ट बंगाल)
  • हैमर थ्रो अंडर 18 बालक वर्ग  
  • बिट्टू कुमार- गोल्ड मेडल (बिहार)
  • सुजल कुमार-सिल्वर मेडल (झारखंड)
  • आयुष कुमार-ब्रॉन्ज मेडल(बिहार)
  • 3000 मीटर स्टैपलचेस दौड़ अंडर 20 वर्ष पुरुष वर्ग 
  • विकास राय-गोल्ड मेडल (बिहार)
  • तरुण राज -सिल्वर मेडल (बिहार)
  • मो.रकीब-ब्रॉन्ज मेडल (मणिपुर)
  • 2000 मीटर स्टैपलचेस दौड़ अंडर 20 वर्ष पुरुष वर्ग 
  • शुभम बेहरा-गोल्ड मेडल (ओडि़शा)
  • प्रभाकर कुमार -सिल्वर मेडल (बिहार)
  • सोनू कुमार यादव-ब्रॉन्ज मेडल (बिहार)
  • हिप्थालोंन अंडर 18 वर्ष बालिका वर्ग में 
  • मेघा विश्वास-गोल्ड मेडल (वेस्ट बंगाल

1000 मीटर स्प्रिंट मिडले अंडर 18 वर्ष महिला वर्ग 

  • गोल्ड मेडल - अनुषा विस्वास, मोमिता रॉय, इतिमा रॉय, नोफिशा खातून (वेस्ट बंगाल )
  • सिल्वर मेडल - मैरीमुक्ता सिरोंग, मेरी अंजली टोप्पो, सबिता टोप्पो, लक्ष्मी प्रिया किसन (ओडि़शा)
  • ब्राउंज मेडल - कादम्बरी मुदियार, चायानिका गोगोई, नीलमणि पाठक, स्मृति महाजन (आसाम)

10,000 मीटर स्प्रिंट मिडले अंडर 18 वर्ष पुरुष वर्ग 

  • गोल्ड मेडल - रोहन घोष, पिजुष घोष, अलमास कबीर, स्वप्न अहीर (वेस्ट बंगाल )
  • सिल्वर मेडल - डी. जयराम, महेंद्र सांता, राजेन्द्र सिधु, जीवनमुक्ति बिलांग (ओडि़शा
  • ब्राउंज मेडल - शाषिकेश कुमार, अर्जित कुमार यादव, रजत राज, नजरे आलम खान (बिहार)

1000 मीटर स्प्रिंट मिडले अंडर 16 वर्ष पुरुष वर्ग

  • गोल्ड मेडल - अरविंद बोस्को, मोहनीश रजा, दीपक टोप्पो, केशव कुमार (झारखंड )
  • सिल्वर मेडल - नीतीश कुल्लू, जीवन्मुक्ति बिलांग, निखिल कुमार साहू, रामा हंसदा (ओडि़शा)
  • ब्राउंज मेडल - प्र‍िंस कुमार, विशाल कुमार गुप्ता, उज्जवल राज, प्रशांत सिंह (बिहार)

1000 मीटर स्प्रिंट मिडले अंडर 16 वर्ष महिला वर्ग 

  • गोल्ड मेडल - अर्चिता बनर्जी, ताहूरा खातून, पुई मालिक, अर्पिता राय (वेस्ट बंगाल )
  • सिल्वर मेडल - पुतुल बास्केय, मंजूषा तिग्गा, सुजाना लाकड़ा, पूनम कुमारी (झारखंड)
  • ब्राउंज मेडल - रेशना पेगु, लक्ष्मी बेपी, सुष्मिता सैकिया, रिमझिम सैकिया (आसाम)

43400 मीटर रिले अंडर 20 वर्ष महिला वर्ग 

  • गोल्ड मैडल  - सुष्मिता तिग्गा, मोनालिशा राऊंत, संजुलता गागराई, सुखी बास्केइ (ओडि़शा)
  • सिल्वर मेडल - रिंकी सिंह, के कुमारी बरायक, फूल कुमारी, प्रमिला तिग्गा (झारखंड)
  • ब्राउंज मेडल - चांदनी कुमारी, आरती कुमारी, देलहिसा, मुस्कान सिन्हा  (बिहार)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.