Move to Jagran APP

अशफाक राजद के टिकट पर राज्यसभा जाने वाले दूसरे शिक्षाविद

मुस्लिम राज्यसभा सदस्यों की सूची पर नजर डाली जाए तो राजद की ओर से जाबिर हुसैन के बाद अशफाक करीम दूसरे शिक्षाविद हैं, जो लालू प्रसाद की पसंद बने हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 09:23 PM (IST)
अशफाक राजद के टिकट पर राज्यसभा जाने वाले दूसरे शिक्षाविद
अशफाक राजद के टिकट पर राज्यसभा जाने वाले दूसरे शिक्षाविद

पटना [एसए शाद]। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के रूप में दो शिक्षाविदों का चयन कर सभी को चौंकाया। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज झा और कटिहार मेडिकल कालेज के संस्थापक अशफाक करीम का नाम शामिल है। मुस्लिम राज्यसभा सदस्यों की सूची पर नजर डाली जाए तो राजद की ओर से जाबिर हुसैन के बाद अशफाक करीम दूसरे शिक्षाविद हैं, जो लालू प्रसाद की पसंद बने हैं। अशफाक करीम 1952 से अबतक बिहार से राज्यसभा जाने वाले 22वें मुस्लिम सदस्य हैं।

loksabha election banner

आम तौर से शिक्षा से अधिक राजनीतिक खूबियां राजद के प्रत्याशी चयन का पैमाना रहीं हैं, चाहे वह राज्यसभा का मामला हो या अन्य किसी सदन के लिए उम्मीदवार चुनने की बात हो। लालू प्रसाद ने इस धारणा को खत्म करने की कोशिश की है। 2006 में उन्होंने जाबिर हुसैन का चयन किया था जो पटना विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। वह विधान परिषद के सभापति भी रह चुके हैं।

वहीं, अशफाक करीम बी.फार्मा के साथ-साथ सोशल साइंस में डाक्ट्रेट हैं। उन्होंने कटिहार मेडिकल कालेज की स्थापना की, जो अब प्रदेश का एक महत्वपूर्ण निजी विश्वविद्यालय में जल्द ही अपग्रेड होने जा रहा है। राज्यसभा में बिहार से मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर नजर डाली जाए तो 1952 में पांच मुस्लिम नेता बिहार से राज्यसभा सदस्य बनाए गए थे। फिर मुस्लिम प्रतिनिधित्व 2008 तक एक से अधिक नहीं हुआ।

2008 में जदयू और लोजपा ने एक-एक मुस्लिम नेता को राज्यसभा भेजा। 2014 में जदयू ने दो को मौका दिया। 1952 से अबतक दोबारा राज्यसभा भेजे जाने वालों में सिर्फ एक नाम जदयू के अली अनवर अंसारी का है। उन्हें जदयू ने 2006 और 2012 में राज्यसभा का सदस्य बनाया। 1973 में कांग्रेस ने पहली बार किसी मुस्लिम महिला, अजीजा इमाम को राज्यसभा भेजा।

1952 से अबतक मुस्लिम राज्यसभा सदस्य

नाम       पार्टी           साल

1. अहमद हुसैन काजी   कांग्रेस   1952

2. जाफर इमाम   कांग्रेस   1952

3. इनायतुल्लाह ख्वाजा   कांग्रेस    1952

4. सैयद मजहर इमाम   कांग्रेस   1952

5. तजम्मुल हुसैन    कांग्रेस   1952

6. शाह मोहम्मद उमैर    कांग्रेस  1956

7. डा. सैयद महमूद    कांग्रेस     1962

8. अब्दुल कैयूम अंसारी  कांग्रेस  1970

9. अजीजा इमाम         कांग्रेस    1973

10. जवार हुसैन       कांग्रेस     1975

11. रफीक आलम अंसारी  कांग्रेस 1982

12. शमीम हाशमी     जनता दल  1988   

13. आस मोहम्मद    जनता दल   1994

14. जलालुद्दीन अंसारी   भाकपा    1994

15. मोतीउर्रहमान     राजद   2004

16. जाबिर हुसैन      राजद   2006

17. अली अनवर      जदयू   2006/2012

18. साबिर अली      लोजपा   2008

19. डा. एजाज अली   जदयू    2008

20. गुलाम रसूल बलियावी  जदयू  2014

21. कहकशां परवीन   जदयू    2014


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.