Move to Jagran APP

बिहार की नदियों में भी विसर्जित होंगी अटल की अस्थियां, आज लाई जा रहीं पटना

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बिहार की नदियों में भी प्रवाहित की जाएंगी। भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 10:24 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM (IST)
बिहार की नदियों में भी विसर्जित होंगी अटल की अस्थियां, आज लाई जा रहीं पटना
बिहार की नदियों में भी विसर्जित होंगी अटल की अस्थियां, आज लाई जा रहीं पटना

पटना [राज्य ब्यूरो]। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा सहित बिहार की सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। बिहार भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय स्वयं अस्थि लेकर मंगलवार को पटना आएंगे। भाजपा की योजना बिहार की हर नदियों में उनकी अस्थियों के फूल को प्रवाहित करने की है। हालांकि, अस्थियों को कहां-कहां प्रवाहित किया जाएगा इसपर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है, लेकिन भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अस्थि विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

भाजपा सूत्रों के अनुसार अस्थि विसर्जन की पूरी तैयारी को अमली जामा पहनाने के लिए बिहार भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ देर रात तक नई दिल्ली में जुटे रहे। अस्थि कलश यात्राओं की जिम्मेदारी संबंधित जिले के भाजपा पदाधिकारियों को भी दी जाएगी। प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग प्रदेश के नेता करेंगे।

इसके अलावा देश स्तर पर इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। जहां-जहां पूर्व प्रधानमंत्री की खास यादें जुड़ी हैं, उन स्थानों से गुजरते हुए अस्थि प्रवाहित की जाएगी। अस्थि विसर्जन यात्रा के दौरान वाजपेयी की रचनाओं को स्लोगन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान जन प्रतिनिधियों को इसमें जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अटल के सपनों को साकार करने में पार्टी जुटी है।

इन नदियों में अस्थि होगी प्रवाहित

गंगा, पुनपुन, महानंदा, बागमती, कोसी, कमला, बूढ़ी गंडक, सरयू (घाघरा), कर्मनाशा, फल्गु और अजय नदी में प्रवाहित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.