आयी नौकरियों की बहार: IBPS ने क्लर्क की 7883 सीटों के लिए मांगे आवेदन
आइबीपीएस ने क्लर्क की 7883 सीटों के लिए आवेदन, परीक्षा तथा महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी हैं। सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही संचालित की जाएंगी।
पटना [जेएनएन]। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आइबीपीएस) ने क्लर्क की 7883 सीटों के लिए आवेदन, परीक्षा तथा महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी हैं। सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही संचालित की जाएंगी। अभ्यर्थी 12 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। इस बीच आवेदन में सुधार और परिवर्तन मान्य होगा।
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए प्रवेशपत्र नवंबर प्रथम सप्ताह में डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 13 से 18 नवंबर के बीच होगी। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी प्रवेशपत्र नवंबर तीसरे सप्ताह से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 2, 3, 9 तथा 10 दिसंबर को होगी। इसका रिजल्ट दिसंबर अंतिम सप्ताह में संभावित है। मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जनवरी प्रथम या दूसरे सप्ताह में अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 21 जनवरी को होगी। अलॉटमेंट लेटर अप्रैल में जारी किए जाएंगे।
100 अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। इंग्लिश लैगवेंज से 30, न्यूमेरिकल एबीलिटी से 35 तथा रीजनिंग एबीलिटी से 35 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए एक घंटे की अवधि दी जाएगी। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। सामान्य ज्ञान से एक-एक अंक के 50 प्रश्न, सामान्य इंग्लिश से एक-एक अंक के 40 प्रश्न, रीजनिंग और कंप्यूटर एबीलिटी में 50 प्रश्न हल करने पर 60 अंक मिलेंगे। क्वांटेटिव एप्टियूड में 50 प्रश्न 50 अंक के होंगे। मुख्य परीक्षा 160 मिनट की होगी। प्रश्न पत्र ङ्क्षहदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
पीटी के लिए 12 शहरों में केंद्र
बिहार में प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। पटना सहित आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर और सिवान में केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन पटना, हाजीपुर और आरा में होगा। झारंखड में पीटी के लिए बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और रांची में केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए रांची और जमशेदपुर में केंद्र होगा।
यह भी पढ़ें: बिहार में जल्द होगी 1734 दरोगा की नियुक्ति, बदल गई है चयन प्रक्रिया
बिहार में 227 पदों पर होगी बहाली
इस परीक्षा के माध्यम से बिहार में 227 पदों पर बहाली होनी है। इसमें इलाहाबाद बैंक में 21, आंध्रा में तीन, बैंक ऑफ बड़ौदा में 90, बैंक ऑफ इंडिया में 11, केनरा बैंक में 10, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 14, कॉरपोरेशन बैंक में 12, देना बैंक में तीन, इंडियन बैंक में 10, यूको बैंक में 26 तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 27 पद रिक्त हैं। पश्चिम बंगाल में 417, उत्तर प्रदेश में 665, झारखंड में 127, छत्तीसगढ़ में 118, दिल्ली में 272, महाराष्ट्र में 775, गुजरात में 487, ओडिशा में 196, कर्नाटक में 554 पदों पर बहाली होनी है।
यह भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट का फैसला: CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा औद्योगिक सुरक्षा बल