विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM के खिलाफ अपशब्द पर पटना में बवाल, कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा के हल्ला बोल; पथराव और तोड़फोड़

Published: Fri, 29 Aug 2025 12:22 PM (IST)

बिहार के राजधानी पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर ...और पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना

जागरण संवादाता, पटना। बिहार के राजधानी पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया, परिसर में खड़े एक ट्रक का शीशा तोड़ दिया और वोटर अधिकार यात्रा के पोस्टर फाड़ डाले।

हमलावरों ने कांग्रेस के झंडे को भी नोचकर फेंक दिया, जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को रोकने की कोशिश कर रही है।

बिहार में चल रहे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले को लेकर एनडीए के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल हुए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व. माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।

बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सिंहवाड़ा प्रखंड के अतरबेल चौक पर बनाए गए मंच से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मो. नौशाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहे थे।

जिसके बाद इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने सिमरी थाने में प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने आज गाली देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस ने बोली- ये गुंडाराज

पटना में कांग्रेस दफ्तर पर हुए बवाल के बाद पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने कहा कि बिहार में गुNDAराज अब पागल हो चुका है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर बिहार की धरती पर बेनकाब हो गया है। आज सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जिस प्रकार से भाजपाई दंगाइयों द्वारा हमला किया गया, कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ दिए गए।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि पूरे परिसर में पत्थरबाजी, गाली-गलौज एवं तोड़फोड़ की गई। यह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। शर्मनाक यह भी है कि यह सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस खुद इस हमले को मॉनिटर कर रही थी।

पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा की सफलता और बिहार में खिसकती जमीन देखकर भाजपाइयों की हताशा का परिणाम है। राज्य सरकार तुरंत इन गुंडों को चिह्नित कर कार्रवाई करे, अन्यथा कांग्रेस माकूल जवाब देगी।

दमन के आगे नहीं झुकेंगे: राजेश राम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम सावरकर नहीं हैं, जो दमन के आगे झुक जाएं। हम गांधीवादी लोग हैं और महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर ही भाजपा के घमंड और अहंकार को चकनाचूर करेंगे।

हिंसा से डरकर हम पीछे हटने वाले नहीं, बल्कि और मजबूती से जनता की आवाज उठाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और न्याय की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ते रहेंगे। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि बिहार की पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सत्ता के दबाव में बिक चुकी है।

लेकिन पुलिस-प्रशासन कान खोलकर सुन ले, यदि अगले 24 घंटे में इस हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता न डरे हैं, न डरेंगे।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाले को पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- IT Raid: बिहार में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 108 गाड़ियों के साथ व्यापारी के घर पहुंची