विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह लाल टीका लगाकर पहुंचे विधानसभा: CM के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बिना देखे एक सांस में ली शपथ

Published: Tue, 03 Feb 2026 01:23 PM (IST)Updated: Tue, 03 Feb 2026 02:03 PM (IST)

जदयू विधायक अनंत सिंह ने लाल टीका लगाकर बिहार विधानसभा में शपथ ली। दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह लाल टीका लगाकर सदन में एंट्री लेते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। यहीं नहीं, उनके शपथ लेने के तरीके की भी खूब चर्चा है।

विधायक अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद हैं और आज वह विधायक पद की शपथ लेने विधानसभा आए थे। शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

एक सांस में बिना देखे पढ़ डाली शपथ

अनंत सिंह सिंह जेल से एंबुलेंस के जरिए विधानसभा आए और शपथ पत्र पढ़े बिना ही एक सांस में विधायक पद की शपथ ली। शपथ पूरी होते ही वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर लगे तिलक के बारे में भी पूछा, दोनों के बीच कुछ बात हुई और अनंत सिंह अपनी निर्धारित सीट पर जाकर बैठ गए। सदन में मौजूद सदस्य यह दृश्य देखते और मुस्कुराते रहे।

कोर्ट ने सिर्फ शपथ के लिए दी इजाजत

पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हुआ। कोर्ट ने उन्हें केवल शपथ लेने की ही अनुमति दी है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है।

शपथ समारोह के अलावा किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। शपथ के बाद उन्हें वापस बेऊर जेल भेजा जाएगा। वे दोबारा न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

तबीयत खराब होने के चलते हुए लेट

मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शपथ लेने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही वे विधानसभा पहुंचे हैं।

अनंत सिंह ने साफ कहा कि जेल से बाहर आना उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जज साहब चाहेंगे, तभी वे जेल से बाहर आएंगे। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में दिखे नीतीश के दो अलग रंग, कभी राज्यपाल के पैर छुए तो कभी कंधे पर रखा हाथ

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2026 : बिहार बजट सत्र में अवैध खनन पर तीखी बहस, सरकार और विपक्ष आमने-सामने