विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 दिन पहले JDU के अस्तित्व पर सवाल, अब बोले- पार्टी मालिक है; मोकामा वि‍धायक अनंत सिंह के बदले तेवर

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:50 PM (IST)

पटना स्नातक क्षेत्र चुनाव परिणाम के बाद जदयू के निष्कासित विधायक अनंत सिंह का रुख नरम पड़ा है, जिन्होंने तीन ...और पढ़ें

HighLights

  1. अनंत सिंह का जदयू के प्रति नरम रुख।

  2. पटना स्नातक क्षेत्र चुनाव परिणाम के बाद बदलाव।

  3. नीतीश कुमार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar MLC Election Result: पटना स्नातक क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह की हार के बाद जदयू के निष्कासित विधायक अनंत सिंह के रूख में नरमी आ रही है।

तीन दिन पहले उन्होंने जदयू के अस्तित्व से इंकार किया था। चुनाव परिणाम के बाद बुधवार को बोले-पार्टी मालिक है। हमने कभी पार्टी का विरोध नहीं किया।

जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया। अगर नीरज उनके विरुद्ध बोलना बंद कर दें तो वह भी कुछ नहीं बोलेंगे। विरोध में बोलने की शुरुआत नीरज ने की है।

दुलारचंद यादव हत्‍याकांड को सुप्रीम कोर्ट ले गए नीरज 

उनके विरुद्ध दायर दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले को वे सुप्रीम कोर्ट ले गए। इससे उनकी नाराजगी बढ़ी। अनंत सिंह ने सहजता से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह की हार को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिसे वोट दिया, उसकी जीत हुई। क्या आप जीत के लिए नीरज को बधाई देंगे? अनंत ने बिना समय गंवाए कहा-नहीं। चुनाव परिणाम के बाद अनंत सिंह के आवास पर पहले जैसी भीड़ नहीं थी।

नीतीश कुमार के प्रत‍ि दोहराई प्रत‍िबद्धता 

उनकी आवाज में भी अपेक्षाकृत नरमी थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। विधानसभा की सदस्यता जाने की संभावना को बेफिक्री से टाल दिया।

मालूम हो कि सरकार ने अनंत सिंह की पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया है।

उन्हें उप मंत्री का दर्जा हासिल था। इस नाते मिले सरकारी आवास को खाली करने के लिए कह दिया गया है। इसके लिए उन्‍हें 25 नवंबर तक का समय द‍िया गया है।  

यह भी पढ़ें- पटना स्नातक सीट पर नीरज की जीत के बाद JDU में नया मोर्चा, अनंत सिंह पर कार्रवाई से बदले समीकरण