आनंद महिंद्रा ने सीएम सम्राट चौधरी की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात, बिहार आने का न्योता भी किया स्वीकार
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की खुले दिल से प्रशंसा की और बिहार आने का निमंत्रण स्वीकार किया। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योगपति आनंद महिंद्रा
HighLights
आनंद महिंद्रा ने सीएम सम्राट चौधरी की खुले दिल से प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री के बिहार संग्रहालय से जुड़ाव ने उद्योगपति को प्रभावित किया।
आनंद महिंद्रा ने बिहार आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।
राज्य ब्यूरो, पटना। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की खुले दिल से प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री के एक संदेश के जवाब में आनंद महिंद्रा ने एक्स पर लिखा कि उनका स्नेह भरा और उत्साहपूर्ण जवाब सचमुच दिल छू गया।
इस बातचीत में बिहार संग्रहालय को लेकर मुख्यमंत्री का जुड़ाव भी चर्चा का खास विषय रहा। आनंद महिंद्रा ने बिहार आने पर मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकार करने की बात भी कही है।
सीएम के जवाब ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल
आनंद महिंद्रा ने एक्स पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संबोधित करते हुए कहा कि उनका स्नेहपूर्ण और उत्साह से भरा जवाब उन्हें बेहद अच्छा लगा।
उन्होंने बिहार संग्रहालय को लेकर मुख्यमंत्री के गर्व और लगाव की भी सराहना की। आनंद महिंद्रा ने कहा कि जब भी बिहार आने का अवसर मिलेगा, वह मुख्यमंत्री के निमंत्रण का लाभ जरूर उठाएंगे।
बिहार संग्रहालय को लेकर खास तौर पर प्रभावित हुए उद्योगपति
इस संवाद में सबसे अधिक ध्यान बिहार संग्रहालय को लेकर आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया ने खींचा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में बिहार की ऐतिहासिक विरासत और संग्रहालय के प्रति अपना जुड़ाव जाहिर किया था।
आनंद महिंद्रा को मुख्यमंत्री का यह भाव काफी पसंद आया। उन्होंने संग्रहालय के प्रति उनके गर्व और लगाव की खुलकर प्रशंसा की।
सीएम सम्राट चौधरी ने भी जताया आभार
आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जवाब दिया। उन्होंने बिहार की जनता की ओर से उद्योगपति का हृदय से आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की गौरवशाली विरासत ही राज्य की पहचान है। इस विरासत को संजोना और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए काम करना उनका दायित्व है।
हजारों वर्षों की विरासत को आधुनिक रूप में पेश करता है संग्रहालय
बिहार संग्रहालय केवल पुरातात्विक वस्तुओं को देखने का स्थान नहीं है, बल्कि यह राज्य के हजारों वर्षों के इतिहास, कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत करता है।
इसकी बनावट और प्रदर्शनी व्यवस्था बिहार की ऐतिहासिक पहचान को नए अंदाज में सामने लाती है। यही वजह है कि संग्रहालय को लेकर मुख्यमंत्री का उत्साह और जुड़ाव आनंद महिंद्रा को भी प्रभावित कर गया।
आनंद महिंद्रा के बिहार दौरे की जगी उम्मीद
आनंद महिंद्रा ने अपने जवाब में मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकार करने का संकेत दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार आने का अवसर मिलने पर वह इस निमंत्रण का लाभ जरूर उठाएंगे।
इससे भविष्य में उनके बिहार दौरे की संभावना भी बनी है। हालांकि, अभी उनके दौरे की कोई तारीख सामने नहीं आई है।
एक्स पर छोटी-सी बातचीत बनी चर्चा का विषय
उद्योग, नवाचार और सामाजिक सरोकारों पर अपनी राय रखने वाले आनंद महिंद्रा की इस प्रतिक्रिया को बिहार के लिए सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके बीच हुई इस बातचीत ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। खास बात यह रही कि बातचीत का केंद्र बिहार संग्रहालय और राज्य की गौरवशाली पहचान रही।
यह भी पढ़ें- बिहार म्यूजियम की दुनिया में धाक: टॉप-10 सूची में नौवें नंबर पर, लूव्र और द मेट से भी आगे; एशिया का इकलौता संग्रहालय
