विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्दनीबाग थाने में बजा बैंड-बाजा, बाराती बने पुलिस अधिकारी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM (IST)

एसएसपी मनु महाराज की पहल पर एक प्रेमिका की शादी प्रेमी से कराई गई। क्विक मोबाइल के इस जवान की शादी में थाने के सभी पुलिसकर्मी बाराती बने।

गर्दनीबाग थाने में बजा बैंड-बाजा, बाराती बने पुलिस अधिकारी
गर्दनीबाग थाने में बजा बैंड-बाजा, बाराती बने पुलिस अधिकारी

पटना [जेएनएन]। आम तौर पर ऐसी घटनाएं होती है कि पुलिस प्रेमी युगलों की थाने में शादी कराती है, परंतु यह बिल्कुल अलग मसला था एक पुलिसकर्मी की शादी उसी थाने में संपन्न हुई, जहां वह कार्यरत है। शादी के गवाह उसके तमाम साथी बने। बैंड-बाजे के साथ मंत्र भी पढ़े गए।

गर्दनीबाग थाने में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार की शादी उसकी प्रेमिका से थानेदार डॉ. नरेन्द्र प्रसाद की निगरानी में कराई गई, और यह सब संभव हुआ एसएसपी मनु महाराज की पहल पर। क्विक मोबाइल जवान की एएसआइ की पुत्री से पांच वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, एसएसपी की पहल के बाद दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली।
थानेदार ने बताया कि गर्दनीबाग थाने में तैनात प्रदीप कुमार यादव का पांच वर्षों से पुलिस लाइन में रहने वाली एक एएसआइ की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने दो वर्ष पूर्व जब शादी का दबाव बनाया तो प्रदीप पीछा छुड़ाने लगा। जिस पर प्रेमिका ने महिला थाने का दामन थामा।
डेढ़ वर्ष तक कोई फैसला नहीं होता देख प्रेमिका पहुंच गई पुलिस कप्तान मनु महाराज के पास। एसएसपी ने फौरन इस मामले को देखने के लिए थानेदार को कहा। थानेदार ने दोनों को थाने पर बुलाया और समझा-बुझाकर शादी संपन्न करा दी। थाने में ही दोनों की विधि विधान से शादी संपन्न कराई गई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।