Amrit Bharat Train: यूपी-बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! 22-23 और 30 जनवरी से चलेंगी तीन नई अमृत भारत
पूर्व मध्य रेल ने तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नियमित परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें पटना ...और पढ़ें
-1768836446634_m.webp)
22, 23 और 30 जनवरी से चलेंगी तीन नई अमृत भारत ट्रेनें (Photo: Indian Railways)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नियमित परिचालन की घोषणा की गई है।
इन ट्रेनों का सीधा लाभ पटना और आसपास के यात्रियों को मिलेगा, सभी सेवाएं पटना जंक्शन या हाजीपुर-सोनपुर रेल मंडल से होकर गुजरेंगी। इससे राजधानी पटना की देश के प्रमुख महानगरों से रेल संपर्क और सुदृढ़ होगा।
हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस
पहली अमृत भारत एक्सप्रेस हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा (13065/13066) है, जो धनबाद-गोमो-कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 22 जनवरी से हावड़ा से नियमित रूप से परिचालित होगी।
गया और डीडीयू जैसे प्रमुख स्टेशनों के माध्यम से यह ट्रेन पटना प्रमंडल के यात्रियों के लिए दिल्ली क्षेत्र तक तेज और सुविधाजनक विकल्प बनेगी। गैर-वातानुकूलित प्रीमियम श्रेणी की इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं।

बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस
दूसरी महत्वपूर्ण सेवा बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस (22588/22587) है, जो डीडीयू-पटना-जसीडीह-आसनसोल मार्ग से होकर चलेगी। यह ट्रेन 23 जनवरी से बनारस से नियमित रूप से शुरू होगी।
खास बात यह है कि यह ट्रेन पटना जंक्शन पर ठहराव करेगी, जिससे पटना के यात्रियों को कोलकाता (सियालदह) और बनारस के लिए सीधी, तेज और किफायती रेल सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कुल 18 कोचों के साथ संचालित होगी।
डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस
तीसरी नई सेवा डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस (15949/15950) है, जो कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से होकर चलेगी। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 30 जनवरी से शुरू होगा।
यह ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर जैसे महत्वपूर्ण जंक्शनों से होकर गुजरती है, जो पटना क्षेत्र की रेल जीवनरेखा माने जाते हैं। इससे उत्तर बिहार और पटना क्षेत्र के यात्रियों को पूर्वोत्तर भारत और लखनऊ क्षेत्र से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं, बेहतर बैठने-शयन व्यवस्था और किफायती किराए के साथ आम यात्रियों के लिए प्रीमियम अनुभव प्रदान करेंगी।
इन नई ट्रेनों के परिचालन से पटना को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क में और मजबूती मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- आनंद विहार से चलेगी अमृत भारत स्पेशल, 22 जनवरी से साप्ताहिक सेवा; चेक करें रूट और किराया
यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ और काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी अमृत भारत, 11 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा 772 KM का सफर
यह भी पढ़ें- 22 जनवरी से रेगुलर चलेगी हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन, गयाजी को मिलेगा सीधा लाभ
