विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 जनवरी से रेगुलर चलेगी हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन, गयाजी को मिलेगा सीधा लाभ

Published: Mon, 19 Jan 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है, जो गया होते हुए चलेगी। यह ...और पढ़ें

22 जनवरी से रेगुलर चलेगी हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन

22 जनवरी से रेगुलर चलेगी हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गयाजी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद-नेसुब गोमो-कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते हावड़ा और आनंद विहार के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन गया सहित मगध और कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

गाड़ी संख्या 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन हावड़ा से 22 जनवरी से तथा आनंद विहार से 24 जनवरी से प्रारंभ होगा।

बता दें कि 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हावड़ा और आनंद विहार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन स्पेशल गाड़ी संख्या 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया था। इसके बाद अब इसे नियमित ट्रेन के रूप में यात्रियों को समर्पित किया जा रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, 20 कोच की होगी संरचना:

हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 7 कोच, साधारण श्रेणी के 10 कोच, एक पैंट्रीकार तथा दो एसएलआर कोच शामिल हैं। यह ट्रेन मध्यम और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए आरामदायक, सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।

विशेष रूप से गया, कोडरमा, धनबाद और डीडीयू जंक्शन से दिल्ली क्षेत्र जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

गया जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव:

गया जंक्शन होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जनवरी से प्रत्येक गुरुवार को हावड़ा से रात 11.10 बजे खुलकर दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते शुक्रवार को 04.00 बजे धनबाद, 04.30 बजे नेसुब गोमो, 04.55 बजे पारसनाथ, 05.55 बजे कोडरमा, 07.25 बजे गया जंक्शन, 08.12 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 08.30 बजे डेहरी आन सोन, 08.48 बजे सासाराम, 09.25 बजे भभुआ रोड तथा 10.45 बजे डीडीयू जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 02.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 13066 आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जनवरी 2026 से प्रत्येक शनिवार को सुबह 05.15 बजे आनंद विहार से खुलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और वाराणसी के रास्ते 22.40 बजे डीडीयू, 23.24 बजे भभुआ रोड, 23.53 बजे सासाराम, रविवार को 01.45 बजे गया जंक्शन, 03.07 बजे कोडरमा, 04.25 बजे नेसुब गोमो, 05.00 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रेलवे के इस निर्णय से गयाजी और आसपास के जिलों के यात्रियों में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ और काशी विश्वनाथ को जोड़ेगी अमृत भारत, 11 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा 772 KM का सफर