Move to Jagran APP

AmphanCyclone: बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, चक्रवाती तूफान का हो सकता है असर

Amphan Cyclone Bihar चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी दिखने लगा है। आज सुबह से ही कुछ जिलों में मौसम में बदलाव दिख रहा है। तूफान को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 09:16 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 06:53 PM (IST)
AmphanCyclone: बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, चक्रवाती तूफान का हो सकता है असर
AmphanCyclone: बिहार के कई जिलों में बदला मौसम, चक्रवाती तूफान का हो सकता है असर

पटना, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'अंफान' का प्रभाव देश के मैदानी भागों में भी दिखेगा। चक्रवात के कारण बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस चक्रवात से भारी बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट हो सकती है। आज सुबह से ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। आसमान में काले बादल छाए हैं, तेज हवा चल रही है। इससे बारिश की संभावना है। वहीं शाम में पूर्णिया के इलाकों में मौसम बिगड़ गया है। बताया जाता है कि पूर्णिया के बायसी में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह उत्‍तर बिहार के दरभंगा-मधुबनी के इलाकों में आंधी से काफी क्षति पहुंची है।  

loksabha election banner

गौरतलब है कि सोमवार को राजधानी और आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के कई जिलों में गुरुवार तक मौसम के खराब रहने की उम्‍मीद है। कहीं बारिश तो कहीं वज्रपात व आंधी की संभावना है। इसके बाद वातावरण साफ हो जाएगा। 

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 39 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार ने कहा कि चक्रवात को लेकर मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तटीय इलाके से टकराने की संभावना है। इसका प्रभाव पूर्वी भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा। चक्रवात जिस तरह से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी गति भी उतनी ही तेज होती जा रही है। मैदानी भाग में पहुंचने पर उसकी गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है। इसका असर बिहार के भी कई जिलों में होने की संभावना है। 

फसल को हो सकता नुकसान 

चक्रवाती तूफान से राज्य के किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। खासकर आम एवं लीची की फसल को क्षति होने की उम्मीद है। आंधी चलने से आम की फसल गिर सकती है। खेतों में पानी लगने से परवल एवं प्याज के खेतों में पानी लगना नुकसान दायक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.