Move to Jagran APP

बिहार मिशन पर एक दिन पहले पहुंचेंगे शाह: सासाराम और नवादा में रैली से पहले पटना में होगी भाजपा नेताओं की बैठक

अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव हुआ है। अब वह 2 अप्रैल की जगह 1 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे। रात में यहां विश्राम करेंगे। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सासाराम व नावादा जाएंगे जहां सभाओं को संबोधित करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Deepti MishraThu, 30 Mar 2023 05:37 PM (IST)
बिहार मिशन पर एक दिन पहले पहुंचेंगे शाह: सासाराम और नवादा में रैली से पहले पटना में होगी भाजपा नेताओं की बैठक
अमित शाह 2 अप्रैल की जगह 1 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे।

 जागरण संवाददाता, पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे में बदलाव हुआ है। अब वह 2 अप्रैल की जगह 1 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे। रात में यहां विश्राम करेंगे। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सासाराम व नावादा जाएंगे, जहां सभाओं को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि सासाराम और नवादा में रैली संबोधित करने से पहले पटना में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पिछले छह महीने में ये उनका चौथा बिहार दौरा होगा।

बिहार दौरे पर अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाह मौर्य वंश के राजा सम्राट अशोक द्वारा स्थापित लघु शिलालेख देखने जाएंगे। सम्राट अशोक का यह शिलालेख बिहार का इकलौता शिलालेख है। अमित शाह इस शिलालेख को देखने जाने के बहाने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेंगे।

दरअसल, रो​हतास जिले की चंदन पहाड़ी पर स्थित सम्राट अशोक की शिलालेख पर अतिक्रमण कर मजार बना ली गई थी। इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। तब जाकर वहां से अतिक्रमण हटा और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को चाभी सौंपी गई।अमित शाह इस शिलालेख पर जाकर कुशवाहा वोटों को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे।