अमित शाह पटना पहुंचे, गया के लिए रवाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की रात पटना होते हुए गया जा रहे हैं। वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे। अमित शाह शनिवार की रात पटना एयरपोर्ट पहुंचे।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2015 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 09:52 PM (IST)
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की रात पटना होते हुए गया जा रहे हैं। वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली की तैयारियों का जायजा लेने जाएंगे।
अमित शाह शनिवार की रात पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे पटना एयारपोर्ट से सीधे गया के लिए रवाना हो गए। अमित शाह का रात्रि विश्राम गया में ही निर्धारित है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया में परिवर्तन रैली को संबोधित करने वाले हैं।
नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर गया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें