विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम की लड़की के लिए बना रिजवान तो बिहार की लड़की के लिए अमित, इश्‍क में ऐसे बदलता रहा धर्म

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Wed, 12 Jan 2022 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 07:16 PM (IST)

बिहार के सारण जिले के रहने वाले युवक ने अपने कारनामे से न सिर्फ अपनी दो-दो पत्नियों बल्कि हर किसी ...और पढ़ें

सारण के युवक ने शादी के लिए दो बार बदला धर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
सारण के युवक ने शादी के लिए दो बार बदला धर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

छपरा, जागरण संवाददाता। बिहार के सारण जिले के रहने वाले युवक ने अपने कारनामे से न सिर्फ अपनी दो-दो पत्नियों बल्कि हर किसी को ही हैरान कर दिया है। इस शख्‍स ने दोनों ही पत्नियों के साथ ही समाज को भी धोखा दिया। इस युवक ने शादी के लिए दो बार धर्म बदल लिया। अमित नाम के इस शख्‍स ने पहले तो असम के गुवाहाटी में खुद को मुस्‍ल‍िम बताकर एक मुस्‍ल‍िक लड़की से निकाह कर लिया और बाद में अपने गांव आकर एक हिंदू लड़की से भी शादी रचा ली।

राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर की शादी

सारण के नयागांव के रहने वाले अमित नाम के युवक ने गुवाहाटी में रिजवान बनकर मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीन साल बाद अमित बनकर युवक ने दूसरी हिंदू लड़की से शादी कर ली। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव का है। अमित ने गुवाहाटी की रहने वाली युवती राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर निकाह किया।

फेसबुक के जरिए हुई थी राजीना से दोस्‍ती

पहली शादी करने के कुछ दिनों बाद वह गांव आया और यहां अवतारनगर थाना क्षेत्र की संध्या नाम की लड़की से अमित बनकर दूसरा शादी कर ली। अमित और राजीना बेगम की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोस्ती देखते-देखते प्रेम में बदल गई। अमित और राजीना दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

राजीना ने रखी थी धर्म बदलने की शर्त

राजीना ने शादी से पहले अमित को धर्म बदले के लिए कहा। इसके बाद अमित कोर्ट से अपना धर्म परिवर्तन करवाकर रिजवान बन गया। परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हुआ। शादी के तीन साल बीत जाने के बाद अमित अपने गांव नयागांव आया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली। अमित उर्फ रिजवान को राजीना से दो बेटे भी हैं।  बताया जा रहा है कि यह युवक सरकारी नौकरी में है।

तीन बच्चों के साथ मां के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा थानाक्षेत्र रेपुरा में तीन बच्चों के साथ 28 वर्षीय मां का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत महिला की मां द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी पुत्री घर में रात में अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। जब अगली सुबह मैं जगी तो मेरी पुत्री अपने तीनों बच्चों को लेकर गायब हो गयी थी। बाद में मुझे पता चला कि मेरी पुत्री को स्थानीय थानाक्षेत्र के रेपुरा निवासी धनजीव कुमार, तरैया के फेनहरा निवासी प्रदीप कुमार व सुशीला देवी ने गायब किया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त नामजद लोगों द्वारा मेरी पुत्री व बच्चों का अपहरण किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।