विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे से बिहार के इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी, 3542 करोड़ से बनेंगे चार स्पर

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:49 PM (IST)

आमस-दरभंगा फोरलेन एक्सप्रेसवे को बोधगया, राजगीर, डोभी और दरभंगा शहर से जोड़ने वाले स्परों के निर्माण की तैयारी तेज हो ...और पढ़ें

आमस-दरभंगा एक्‍सप्रेसवे से स्‍पर के माध्‍यम से बढ़ेगी कनेक्‍ट‍िव‍िटी।

आमस-दरभंगा एक्‍सप्रेसवे से स्‍पर के माध्‍यम से बढ़ेगी कनेक्‍ट‍िव‍िटी।

HighLights

  1. आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे को कई नए स्परों से संपर्कता मिलेगी।

  2. बोधगया, राजगीर, डोभी, दरभंगा स्परों के निर्माण पर तेजी से काम।

  3. बक्सर-भागलपुर हाई स्पीड कॉरिडोर की डीपीआर प्रक्रिया भी आरंभ हुई।

राज्य ब्यूरो, पटना। आमस-दरभंगा फाेरलेन सड़क जो एक्सप्रेस वे के स्वरूप में तैयार किया जा रहा है, को प्रदेश के कई जगहों से स्पर (लिंक रोड) के माध्यम से संपर्कता देने की तैयारी आगे बढ़ी है।

स्पर के निर्माण को ले तय एलायनमेंट (मार्गरेखन) पर राज्य सरकार की सहमति है। राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण (NHAI) के स्तर पर इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराए जाने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है।

हाल ही में अपने बिहार दौरे के क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष इन स्परों के निर्माण पर चर्चा भी हुई थी।

बोधगया स्पर के निर्माण पर 613.19 करोड़ का खर्च 

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे का एक स्पर बोधगया को इस प्रोजेक्ट से जोड़ेगा। इसकी लंबाई 19.26 किमी है तथा इसके निर्माण पर 613.19 करोड़ रुपए का खर्च होगा। वर्तमान में इसके एलायनमेंट को अंतिम रूप दिए जाने का मामला प्रक्रिया में है।

राजगीर स्पर की लंबाई 38.78 किमी

एक्सप्रेस वे का एक स्पर राजगीर से संपर्कता उपलब्ध कराएगा। इसकी लंबाई 38,78 किमी है और इसके निर्माण पर 1213.74 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

22.70 किमी लंबा होगा डोभी स्पर 

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे का एक स्पर डोभी की संपर्कता के लिए बनाया जाना है। इसकी लंबाई 22.70 किमी है। इसके निर्माण पर 849.34 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस स्पर के एलायनमेंट की स्वीकृति का प्रस्ताव एनएचएआई को समर्पित किया गया है।

दरभंगा में भी एक स्पर का निर्माण

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे दरभंगा शहर के बाहर खत्म हो रहा। इस एक्सप्रेस वे को शहर के भीतरी हिस्से से संपर्कता दिए जाने को ले भी एक स्पर का निर्माण कराया जा रहा। इसकी लंबाई 12.70 किमी है और निर्माण पर 866 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

बक्सर-भागलपुर हाई स्पीड कारिडोर पटना में बिहटा से जुड़ेगा

बक्सर-भागलपुर हाई स्पीड काॅरिडोर के नि्र्माण के लिए भी डीपीआर की प्रक्रिया आरंभ है। भागलपुर तक जाने के क्रम में यह बक्सर होते हुए भोजपुर के रास्ते पटना के बिहटा होते हुए रामनगर से मिलेगा। यहां से पटना आउटर रिंग रोड की कनेक्टिवटी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 217 किमी है।

यह भी पढ़ें- बिहार का गेमचेंजर एक्सप्रेसवे! आमस से दरभंगा तक 230 किमी सड़क से सफर होगा आसान, व्यापार को मिलेगा बूस्ट