Move to Jagran APP

Akshay Navami: रवि योग में आज मन रही अक्षय नवमी, भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी, तस्‍वीरें देखें

Amla Navami today गंगा घाटों व आंवला वृक्ष के नीचे उत्सवी माहौल भगवान विष्णु को अतिप्रिय है कार्तिक मास इसी मास की नवमी तिथि को मनती है अक्षय नवमी इस दिन गंगा स्नान के साथ आंवला के पेड़ की पूजा और आंवले के सेवन का है विधान

By Shubh NpathakEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 07:17 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:19 AM (IST)
Akshay Navami: रवि योग में आज मन रही अक्षय नवमी, भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी, तस्‍वीरें देखें
आज गंगा स्‍नान के बाद आंवला वृक्ष के नीचे दान का महत्‍व। जागरण

पटना, जेएनएन। अक्षय नवमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सोमवार को गंगा स्नान किया। आंवला वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर दान किया। सुबह से ही अनुमंडल के 55 गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ जुटी थी। कार्तिक शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि को संपन्न अक्षय नवमी के त्योहार में गंगा स्नान के लिए गाय घाट, भद्र घाट, खाजेकलां घाट, कंगन घाट, नौजर घाट, महावीर घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ स्नान के लिए जुटी थी। यहां शहर व गांव से भी महिलाएं पहुंची थीं। स्नान के बाद गंगा तट या गली मोहल्ले में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे कच्चे धागे से फेरी देकर दान-पुण्य किया गया। अक्षय नवमी पर भक्तों की ओर से आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनवा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद के तौर पर वितरण किया गया। गंगा घाटों व आंवला वृक्ष के नीचे उत्सवी माहौल बना रहा।

loksabha election banner

भगवान विष्‍णु का प्रिय मास है कार्तिक

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के साथ ही आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह को भगवान विष्णु के प्रिय मास के रूप में जाना जाता है। इस माह गंगा स्नान करने के साथ आंवला के पेड़ की पूजा-अर्चना और आंवला का सेवन करने का विधान है। कार्तिक शुक्ल नवमी यानी अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु के साथ आंवला के पेड़ की पूजा करने का विधान है। इस दिन पेड़ के नीचे भोजन बनाने, ब्राह्मण को खिलाने और दान-पुण्य करने का विधान है।

धात्री नवमी और कुष्मांडा नवमी के रूप में भी जाना जाता यह दिवस

शास्त्रों के हवाले से ज्योतिषाचार्य पीके युग ने बताया, अक्षय नवमी के दिन स्नान, पूजा, तर्पण, दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी को धात्री नवमी और कुष्मांडा नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन परिवार के बड़े-बुजुर्ग के साथ सभी लोग विधि-विधान के साथ आंवला वृक्ष की पूजा करने के साथ परिक्रमा करने का विधान है। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया, इस दिन महिलाएं आंवला पेड़ के अक्षत, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर पीला धागा लपेटकर परिक्रमा करती हैं। पं. विनोद झा वैदिक ने बताया, अक्षय नवमी के दिन अपने घर आंवला का पौधे लगाना पुण्य का कार्य माना जाता है। घर के बाग-बगीचे में आंवला के पौधे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर के उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। पुरोहित ने बताया कि अक्षय नवमी पर ग्रह-गोचरों का भी शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन रवि योग के साथ हर्ष योग भी बनेगा। इस योग में पूजा करना मंगलकारी होगा।

आंवला वृक्ष के नीचे दिखेगा उत्सवी माहौल

जासं, पटना सिटी : सोमवार को अक्षय नवमी के मौके पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर आंवला वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करेंगे और दान-पुण्य कर लाभ कमाएंगे। सभी गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ स्नान के लिए जुटेगी। स्नान के बाद गंगा तट या गली मोहल्ले में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे कच्चे धागे से फेरी देकर दान-पुण्य करेंगे। अक्षय नवमी पर भक्तों की ओर से आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनवा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद के तौर पर वितरित की जाएगी। गंगा घाटों व आंवला वृक्ष के नीचे उत्सवी माहौल दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.