विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'देश लड़ रहा स्वतंत्रता का दूसरा संघर्ष', बिहार Congress के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Published: Tue, 23 Apr 2024 11:55 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 Apr 2024 12:18 AM (GMT+05:30)

मंगलवार को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में आयोजित हुए ...और पढ़ें

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का केंद्र सरकार पर हमला (फाइल फोटो)
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का केंद्र सरकार पर हमला (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: जिनको इतिहास की समझ है और देश की पराधीनता के कारणों के बारे में पता है उनको यह समझाने की जरूरत नहीं है कि देश आर्थिक पराधीनता से जूझ रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता का दूसरा संघर्ष जारी है।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी का वर्तमान रूप है, जिसका मुख्य उद्देश्य मुनाफाखोरी है। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने 1857 के क्रांति के नायक वीर कुंवर सिंह के 167वें विजयोत्सव समारोह में कही। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में समारोह का आयोजन हुआ था।

वीर कुंवर सिंह का किया जिक्र

समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिलेश ने कहा कि आज वीर कुंवर सिंह सबसे प्रासंगिक हैं। उनकी याद आ रही, क्योंकि अगर हम नहीं संभले और सरकार को उखाड़ फेंकने में विफल रहे तो भारत फिर उस स्थिति में पहुंच जाएगा, जिससे निकलने के लिए वीर कुंवर सिंह को स्वतंत्रता का पहला संघर्ष करना पड़ा था।

केंद्र सरकार पर मुनाफा खोरी के लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि कुछ हाथों में देश की संपत्ति गिरवी रखी जा रही, क्योंकि केंद्र सरकार मुनाफाखोर हो गई है। मुनाफा कमाने के लिए बुनियादी जरूरतों की चीजें भी बेची जा रही हैं। एयरपोर्ट, इंश्योरेंस कंपनी, रेलवे एवं खाना पकाने वाले गैस से लेकर रेलवे स्टेशन तक बेचे जा रहे।

अडाणी और अंबानी ईस्ट इंडिया कंपनी का वर्तमान स्वरूप हैं और मीर जाफर सामने खड़ा है। भारत एक बार फिर आर्थिक पराधीनता की ओर बढ़ रहा है। डा. समीर कुमार सिंह, अंबुज किशोर झा, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, डा. विनोद शर्मा, राज छविराज आदि समारोह में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-

Rajnath Singh In Bihar: 'बिहार को किया है बर्बाद', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का RJD और Congress पर हमला

Arjun Munda के पास 21 साल पुरानी कार, तो पत्नी के नाम है लेटेस्ट Fortuner; जानें कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक