विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Asembly Election 2020: तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, तोड़ा चंद्रिका का परिवार, RJD की हुईं करिश्मा

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 02 Jul 2020 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:07 PM (IST)

Bihar Asembly Election 2020 विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए राहत की खबर है। तेजस्वी ...और पढ़ें

Bihar Asembly Election 2020: तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, तोड़ा चंद्रिका का परिवार, RJD की हुईं करिश्मा
Bihar Asembly Election 2020: तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव, तोड़ा चंद्रिका का परिवार, RJD की हुईं करिश्मा

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चंद्रिका राय की भतीजी करिश्मा को राजद से जोड़ लिया है। वह चंद्रिका के बड़े भाई विधानचंद्र राय की पुत्री और तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की बड़ी बहन हैं। पेशे से डेंटिस्ट करिश्मा को तेजस्वी ने गुरुवार को राजद कार्यालय में धूमधाम से पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

तेजस्वी का यह नया पैंतरा है, क्योंकि ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक प्रकरण के बाद से ही दोनों परिवारों के संबंध छत्तीस के बने हुए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में लालू परिवार और चंद्रिका परिवार का मुकाबला हो सकता है। तेजस्वी या तेजप्रताप में से किसी एक के खिलाफ ऐश्वर्या चुनाव लड़ सकती हैं। 

करिश्मा के जरिए अब चंद्रिका राय को उनके विधानसभा क्षेत्र परसा में ही घेरने में तेजस्वी को मदद मिलेगी। राजद में आते ही करिश्मा ने ऐलान भी कर दिया है कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उससे वह पीछे नहीं हटेंगी। अपनी बहन ऐश्वर्या से तलाक मांग रहे तेजप्रताप को करिश्मा ने बिहार का सबसे प्यारा नेता बताया और लालू परिवार के प्रति समर्पण दिखाया है।

करिश्मा ने कहा है कि ऐश्वर्या की शादी से पहले ही लालू परिवार से हमारा करीबी रिश्ता है। मेरे पिता विधानचंद्र राय और लालू प्रसाद कॉलेज के दिनों से ही अच्छे मित्र रहे हैं। राजद में किसी लालच से नहीं आई हूं, बल्कि तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में काम करने आई हूं।हर किरदार निभाने के लिए तैयार

 करिश्मा ने विधानसभा चुनाव लडऩे से भी इन्कार नहीं किया और कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे चाचा अभी किस दल में हैं, लेकिन मैं राजद में हर किरदार निभाने के लिए तैयार हूं। पार्टी का हर फैसला मुझे मंजूर होगा। जहां से जैसा आदेश होगा, उस पर ईमानदारी से अमल करूंगी। करिश्मा को लालू प्रसाद में अपने दादा व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय का अक्स दिखता है। उन्होंने कहा कि दोनों में काफी समानता है। मेरे दादा ने भी गरीब-गुरबों के लिए काम किया है। राजद प्रमुख भी कर रहे हैं। 

कोर्ट में लंबित है तलाक का मामला

चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय और तेजप्रताप के तलाक का मामला अभी अदालत में लंबित है। शादी के छह महीने बाद ही तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी दी थी। उसके बाद से ही दोनों परिवारों के संबंध बिगड़ चुके हैं। ऐश्वर्या ने भी अपनी सास राबड़ी देवी एवं अन्य पर मारपीट कर घर से निकलने का मामला दर्ज करा रखा है। करिश्मा ने राबड़ी को मातातुल्य बताया और कहा कि मैं उन्हें जमाने से जानती हूं। साथ काम करते हुए मुझे अच्छा लगेगा। तेजस्वी और तेजप्रताप सबके चहेते हैं। मीसा दीदी तो बहुत ही प्यारी हैं।