पटना से बेंगलुरु जाने वालों को झटका: 15 दिनों तक रद रहेंगी फ्लाइटें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताई वजह
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन संबंधी कारणों से 1 से 15 नवंबर तक पटना-बेंगलुरु रूट पर अपनी उड़ानें रद्द कर ...और पढ़ें

1 से 15 नवंबर तक नहीं उड़ेंगी फ्लाइटें
जागरण संवाददाता, पटना। पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन संबंधी कारणों से इस रूट की उड़ानों को लगातार 15 दिनों के लिए रद कर दिया है। एक से 15 नवंबर तक बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु मार्ग पर विमान सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
एयरलाइन के इस फैसले से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने नवंबर के पहले पखवाड़े में पटना और बेंगलुरु के बीच यात्रा की योजना बनाई है। यात्रियों को अब अपनी यात्रा की तारीख बदलने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।
1 से 15 नवंबर तक नहीं उड़ेंगी ये दो फ्लाइटें
एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फ्लाइट संख्या IX 2004 और IX 2817 को एक से 15 नवंबर तक रद कर दिया गया है। ये दोनों उड़ानें बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु रूट पर संचालित होती हैं।
एयरलाइन ने उड़ानें रद करने के पीछे परिचालन संबंधी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
टिकट बुक करा चुके यात्री कहां करें संपर्क?
जिन यात्रियों ने इस अवधि के लिए टिकट बुक कराया है, वे उड़ान से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के पटना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए दो संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। यात्री इन नंबरों पर कॉल कर टिकट और उड़ान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- मोबाइल नंबर: 8097231039
- पटना कार्यालय: 0612-2225954
यात्रा से पहले जरूर चेक कर लें फ्लाइट का स्टेटस
उड़ानें रद होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खासकर नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी काम से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
ऐसे में यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क कर टिकट की स्थिति और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलने की सलाह दी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।