Move to Jagran APP

युवक की मौत के बाद डायन बता महिला के घर पर पथराव, नालंदा में शव रख स्‍वजनों ने किया हंगामा

आरोपित महिला के दरवाजे पर युवक का शव रख स्वजन कर रहे हंगामा। स्थिति तनावपूर्ण देख बिहार थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मुस्‍तैद। स्वजन का आरोप है कि पुत्र राजा को छूने के बाद से ही बिगड़ने लगी तबियत कुछ देर बाद मौत

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 05:55 PM (IST)
युवक की मौत के बाद डायन बता महिला के घर पर पथराव, नालंदा में शव रख स्‍वजनों ने किया हंगामा
हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। जागरण

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। बिहार थाना इलाके के महलपर मोहल्ला में गुरुवार को एक युवक की मौत गुरुवार दोपहर बाद हो गई। इससे आक्रोशित स्वजनों ने डायन का आरोप लगा एक महिला के दरवाजे पर शव रख घर पर पथराव किया। तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर थानाध्यक्ष पहुंचे। वे लोगों को समझाने में लगे रहे लेकिन लोग शव उठाने के लिए तैयार नहीं थे। बहरहाल स्थिति को तनावपूर्ण माहौल देख मौके पर पुलिस की पर्याप्त मात्रा में तैनाती कर दी गई। गांव की स्थिति पर पुलिस की पूरी नजर है। 

loksabha election banner

महिला के छूने के बाद बिगड़ी तबियत

जानकारी के अनुसार सिद्धेश्‍वर प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की गुरुवार दोपहर बाद मौत हो गई थी। स्‍वजनों का आरोप है कि बुधवार को राजा को महिला ने छू दिया था। तब से ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। डाक्‍टर से दिखाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। उसकी हालत खराब होती चली गई। दोपहर बाद राजा ने दम तोड़ दिया। राजा की मौत के बाद स्‍वजन आक्रोशित हो गए। उनलोगों का कहना था कि महिला डायन है। उसी ने राजा की जान ली है। इसके बाद हंगामा करते हुए महिला के घर पर वे लोग पथराव करने लगे। घर में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। 

पुलिस के समझाने का भी नहीं हुआ असर

हंगामे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सदल-बल पहुंचे। लोगोंं को बताया कि यह सब अंधविश्‍वास है। उन्‍होंने समझाने का काफी प्रयास किया ले‍किन लोग मानने को तैयार नहीं थे। वे लोग शव भी नहीं उठाने दे रहे थे। बहरहाल पुलिस मौके पर कैंप कर लोगों को समझाने में लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांचोपरांत कार्रवाई करेगी। समाचार प्रेषण तक शव को नहीं हटाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.