Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: सपा से अलग होने के बाद वाम दलों के करीब आए देवेंद्र यादव

सपा नेता देवेंद्र प्रसाद यादव ने राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के नाम से नई पार्टी बनाई है। अब उनका झुकाव वामदल की ओर है

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 10:08 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: सपा से अलग होने के बाद वाम दलों के करीब आए देवेंद्र यादव

पटना [राज्य ब्यूरो]। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के नाम से नई पार्टी बनाई है। उन्होंने वाम दलों के साथ गठबंधन कर चुनिन्दा सीटों पर उम्मीदवार देने का फैसला किया है। वह खुद झंझारपुर से चुनाव लड़ेंगे। देवेंद्र प्रसाद यादव पांच बार इस क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 

loksabha election banner

1977 में पहली बार विधायक बने देवेंद्र यादव उस समय चर्चा में आए थे, जब जननायक कर्पूरी ठाकुर के लिए उन्होंने अपनी विधानसभा सीट छोड़ दी थी। उस समय कर्पूरी ठाकुर फुलपरास से उनकी सीट पर ही उप चुनाव जीते थे। देवेंद्र यादव हाल तक सपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। उन्हें भरोसा था कि महागठबंधन में सपा को कम से कम एक सीट जरूर मिलेगी। ऐसा न होने पर उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया। 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रमुख दलों के नेताओं ने कई क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को टिकट से वंचित कर दिया है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी जनता दल वाम दलों के उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। इस संबंध में वाम दलों के नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। पार्टी का लक्ष्य भाजपा को परास्त करना और वाम, समाजवादी, लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने पार्टी के लिए जनता से एक वोट और एक नोट देने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.