Move to Jagran APP

पीएम मोदी की सराहना के बाद राज्यपाल ने बढ़ाया बिहार के दो युवाओं का मान, राजभवन में किया सम्मानित

सिवान की प्रियंका पांडेय और मुंगेर के जयराम विप्लव को बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान ने राजभवन में सम्मानित किया। जयराम विप्लव व प्रियंका पांडेय को बुद्ध प्रतिमा व मधुबनी पेंटिंग के बने अंग वस्त्रम राज्यपाल के हाथों दिए गए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 03:28 PM (IST)
पीएम मोदी की सराहना के बाद राज्यपाल ने बढ़ाया बिहार के दो युवाओं का मान, राजभवन में किया सम्मानित
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के साथ जयराम विप्लव व प्रियंका पांडेय।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। बिहार के दो नाम शुक्रवार को एकबार फिर चमके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से चर्चा में आईं सिवान की प्रियंका पांडेय और मुंगेर के जयराम विप्लव को बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान ने राजभवन में सम्मानित किया। जयराम विप्लव व प्रियंका पांडेय को बुद्ध प्रतिमा व मधुबनी पेंटिंग के बने अंग वस्त्रम राज्यपाल के हाथों दिए गए। इस अवसर पर फागू चौहान ने प्रियंका और जयराम की तारीफ करते हुए कहा कि होनहार युवा ही अपने परिवार, समाज, एवं राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा आत्मनिर्भर एवं स्वाभिमानी भारत वर्ष के प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने की दिशा में युवा ही महती भूमिका निभाएंगे। 

loksabha election banner

पीएम ने मन की बात में किया था जिक्र

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के 15 घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाने की बात से प्रेरित होकर सिवान की प्रियंका पांडेय ने अपने घर से करीब 15 किमी दूर स्थित देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक घर की यात्रा करने के बाद इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को नमो ऐप पर दी थी। इसी तरह मुंगेर के जयराम विप्लव ने भी नमो ऐप के जरिए जिले के तारापुर में अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हुए देशभक्तों  के बारे में प्रधानमंत्री को बताया था। प्रधानमंत्री ने दोनों का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में किया था, जिसके बाद प्रियंका और जयराम की चर्चा देश में शुूरू हो गई थी। बताते चलें कि विगत 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रियंका पाण्डेय और जयराम विप्लव की ओर से साझा की गई जानकारियों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया था। जागरण से बातचीत में प्रियंका ने कहा था कि उनकी पर्यटन स्थलों पर जाने की है। प्रियंका ने लखनऊ जाने की इच्छा जताई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.