विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद छोड़कर चला गया पति तो ससुर, देवर और नौकर ने उठाया फायदा

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jul 2017 11:11 PM (IST)

सिवान जिले में एक महिला के साथ अमानवीयता की हद पार करने का मामला सामने आया है, जहां शादी के ...और पढ़ें

शादी के बाद छोड़कर चला गया पति तो ससुर, देवर और नौकर ने उठाया फायदा
शादी के बाद छोड़कर चला गया पति तो ससुर, देवर और नौकर ने उठाया फायदा

पटना [जेएनएन]। शादी के बाद पति अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया तो कुछ दिनों बाद दुल्हन अपना ससुराल छोड़कर मायके चली गई। कुछ दिनों बाद ससुर आए और अपनी बहू को विदा कराकर ले गए। उसके बाद जो ससुराल में उसके साथ हुआ वो बताने में उसकी रूह कांप जाती है।

नई-नवेली बहू के कमरे में रोज रात ससुर पहुंच जाता था और अपनी हवस की प्यास बुझाता था। इतना ही नहीं उसके बाद घर में रहने वाला चचेरा देवर और नौकर भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। रोज रात में अपने साथ होने वाले अत्याचार से तंग आकर एक दिन वह हिम्मत कर घर से निकली और पुलिस में सबके खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी। 

महिला का आरोप है कि शादी के बाद ही पति हमें छोड़ चला गया था। उसके बाद से लगातार ससुर अपने हवस का शिकार बनाता रहा। सीवान महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद ही पति छोड़कर चला गया। महिला अपने मायके वापस लौट आई। उसके बाद ससुर फिर से महिला को मायके से वापस ले आया। 

महिला ने बताया कि उसके बाद से ससुर लगातार अपने हवस का शिकार बनाता था। वहीं, सब लोग मिलकर लगातार प्रताड़ित भी करते थे। महिला ने यह भी कहा कि सिर्फ ससुर ही नहीं ससुर के विदेश चले जाने के बाद देवर व घर का नौकर भी मेरे साथ संबंध बनाते थे।

 

लगातार हो रहे प्रताड़ना से महिला का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता ही जा रहा था। अंत में लड़की ने अपनी मां को सारी बात बताई तो मां ने उसे वापस मायके बुला लिया। 

 

विदेश से वापस आने पर ससुर फिर महिला को ससुराल ले आया और रोज रात उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।  फिर ससुर के वापस विदेश जाने के बाद लड़की के साथ देवर, चचेरे देवर और घर की महिलाएं लगातार गाली-गलौज मारपीट करने लगी।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने मुंबई से बिहार आयी प्रेमिका, हुआ ये हाल

 

हद तो तब हो गई जब सोमवार की रात लड़की के साथ घर की महिलाओं ने मारपीट कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उस कमरे की चाबी महिला के देवर और नौकर को दे दी। फिर पूरी रात देवर, नौकर और चचेरे देवर ने लड़की के साथ हैवानियत की खेल खेला।  

 

महिला के चीख की आवाज जब पड़ोसियों को सुनाई दी तो उन्होंने महिला के घरवालों को खबर दी। उसके बाद पुलिस की मदद से लोग घर से निकाल ले गए। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।  

 

यह भी पढ़ें: कारगिल दिवस विशेष: सेना ने मान लिया था शहीद, 11 दिनों बाद जिंदा लौटा सैनिक