Move to Jagran APP

पटना में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सजग हुआ प्रशासन, मगर नहीं रुक रही नाव की ओवरलोडिंग

पटना में गंगा में नाव की ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। जिला प्रशासन नाविकों की मनमानी पर सख्त हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने नाविकों को निर्देश दिया है कि ओवलोड नाव का परिचालन नहीं कराएं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 03:16 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 03:16 PM (IST)
पटना में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सजग हुआ प्रशासन, मगर नहीं रुक रही नाव की ओवरलोडिंग
कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में स्नान के बाद पूजा करती महिलाएं।

पटना, जेएनएन। गंगा में नाव की ओवर लोडिंग नहीं रुक रही है। जिला प्रशासन नाविकों की मनमानी पर सख्त हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने नाविकों को निर्देश दिया है कि ओवलोड नाव का परिचालन नहीं कराएं। अन्यथा नाव को जब्त कर लिया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नाव ओवरलोड चलती है। धारा 144 लागू रहने के बाद भी नाविक नहीं मानते हैं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभवनाएं बनी रहती है। अनुमंडल पदाधिकारी ने नाविकों को सख्त चेतावनी दिया है कि पटना अनुमंडल क्षेत्र में बिना निबंधन के चल रही नाव को नहीं चलने दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने नाविकों के साथ बैठक कर उनकी समस्या भी सुनीं। 

loksabha election banner

परिवहन विभाग के एमवीआई को नाव की जांच करना है

अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष नाविकों ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि परिवहन विभाग के एमवीआई को नाव को जांच करना है। उसके बाद नाव को लाइसेंस मिलेगा। जांच नहीं हो पा रही है। जांच लंबित है। पटना जिला, सारण जिला और वैशाली जिला में आवेदन दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एमवीआई से बात करेंगे। लेकिन बिना निबंधन के चल रही नाव के परिचालन को बंद कराया जाएगा।

पटना जिले में अब तक करीब 50 नाव का निबंधन

पटना जिले में अब तक करीब 50 नाव का निबंधन हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी ने नाविकों को सुरक्षा मानकों को ख्याल रखने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि पटना में नाव हादसे की खबर आती रही है। इस घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवाते रहे हैं। इसके बाद भी नाव पर ओवर लोडिंग कम नहीं हुई है। पटना का प्रशासन भी समय समय पर सक्रिय होता रहा है, पर इससे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। मौका देखकर नाविक नियम का उल्लंघन करने लगे हैं। इसी को लेकर परिवहन विभाग के एमवीआई को नाव को जांच करने का कार्य दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.