Move to Jagran APP

एक्‍ट्रेस प्रियंका ने इन फैन्‍स को कहा 'मूर्खों की जमात', बंद करेंगी FB अकाउंट

भोजपुरी एक्‍ट्रेस प्रियंका पंडित अपने फैन्‍स से परेशान हैं। वे एक्‍ट्रेस के फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं। परेशान प्रियंका ने उन्‍हें मूर्ख की संज्ञा दी है।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 12 Jun 2017 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 11:10 PM (IST)
एक्‍ट्रेस प्रियंका ने इन फैन्‍स को कहा 'मूर्खों की जमात',  बंद करेंगी FB अकाउंट
एक्‍ट्रेस प्रियंका ने इन फैन्‍स को कहा 'मूर्खों की जमात', बंद करेंगी FB अकाउंट

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका पंडित के फेसबुक पेज पर उनके कई फैन अनाप-शनाप कमेंट्स कर रहे हैं। इससे परेशान प्रियंका ने अपना एकाउंट बंद करने की धमकी दे डाली है। साथ ही लिखा है कि यहां मूर्खों की संख्या बढ़ती जा रही है।

एक्‍ट्रेस ने किए ये कमेंट्स

loksabha election banner

प्रियंका पंडित के फेसबुक वॉल पर उनके कुछ फैन (फ्रेंड) अनावश्‍यक व आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं। प्रियंका इनका अपने अंदाज में जवाब देते-देते परेशान हो गई हैं। उन्‍होंने अपने वॉल पर लिखा है कि वे बहुत जल्‍दी अपना फेसबुक अकाउंट बंद करने वाली हैं। आगे लिखा है, ''यहां मूर्खों की संख्‍या बढ़ती जा रही है।''

प्रियंका ने वॉल पर और भी कई बातें लिखी हैं। उन्‍होंने लिखा है, एक्ट्रेस भी किसी की बहन और बेटी है।रिस्पेक्ट सबको को मिलना चाहिए, चाहे वह एक्ट्रेस हो या कोई और हो। उन्‍होंने सवाल किया है कि एक्ट्रेस होना कोई अपराध है क्या? लोग इज्जत नहीं दे सकते क्या? प्रियंका लिखती हैं कि अब हिम्मत नहीं है कि बेवकूफ लोगों से बहस कर सकूं।

फ्रेंड्स ने दी सलाह

प्रियंका के इमोशनल कमेंट्स पर कई फैन व सहकर्मी उनके साथ खड़े हो गए हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लिखा, ''इतनी जल्दी थक गई इन लोगों से...आगे की मुश्किलों का सामना कैसे करोगी...भूल गई क्या हम ऐसे देश में रहते है जहां लोग खुद के दुख से कम दूसरे के खुशी से ज्यादा दुखी रहते हैं। ऐसा कर के खुद को कमजोर साबित करोगी।''

कई फ्रेंड प्रियंका को फेसबुक पर बने रहने की सलाह दे रहे हैं। कई अन्‍य अकाउंट डिएक्टिवेट करने के फैसले को सही ठहरा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.