विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के घर में अपनी हीरोइन मोनालिसा को सपोर्ट करने जाएंगे रविकिशन

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 10:04 PM (IST)

कई फिल्मों में को-स्टार रहीं भोजपुरी की हॉट गर्ल जो बिग बॉस के घर में भी तहलका मचा रही हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर जाएंगे, जिससे बिग बॉस के घर में रह रही कांटेस्टेंट और भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा को मानसिक समर्थन जरूर मिलेगा। बिग बॉस की ओर से रवि किशन को बुलावा आया है, वे 31 दिसंबर को सेलिब्रेटी गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। बिग बॉस में रवि सिर्फ एक दिन रहेंगे।

'जिंदगी झंड बा' फिर से सुनने को मिलेगा

दस साल पहले बिग बॉस के पहले सीजन का विजेता का नाम अगर किसी से पूछा जाए तो लोग एक बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे लेकिन 'जिंदगी झंड बा' का नाम सुनते ही सबके जेहन में भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन का बिग बॉस के घर में 90 दिन का सफर अवश्य याद आ जाएगा। इस बार भी लोगों को उम्मीद है कि रवि अपना फेमस डायलॉग जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा दोहराएंगे।

पढ़ें - रविकिशन के पिता को डर था बेटा ना बन जाए 'जिगोलो' वे तो बन गए ....

भोजपुरी के सुपर स्टार हैं रविकिशन

जी हां, अब रवि किशन फिर से बिग बॉस के घर में होंगे, जहां वो प्रतिभागियों के साथ नया साल सेलिब्रेट करेंगे।बता दें कि भोजपुरी में सर्वाधिक फिल्मों में बतौर नायक अभिनय कर चुके रवि किशन हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में उनकी लोकप्रियता है। यही नहीं, वे छोटे परदे पर भी धमाकेदार रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं।

रवि कांटेस्टेंट के साथ न्यू इयर सेलिब्रेट करेंगे

रविकिशन दस साल पहले भी बिग बॉस सीजन एक में गए थे। उस दौरान तीन माह तक रहें थे। रवि नया साल बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे। बिग बॉस द्वारा उनके घर बुलाने का एक मकसद उनकी कई फिल्मों में को स्टार रही मोनालिसा को मानसिक समर्थन का भी है।

पढ़ें - जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा .. रविकिशन ने बताया इसका मतलब

बिग बॉस के घर में 90 दिनों तक टिके रहने वाले रवि किशन को बिहार-उत्तर प्रदेश के दर्शकों का काफी सपोर्ट मिला था। रवि किशन द्वारा मोनालिसा को समर्थन देने से मोनालिसा की स्थिति और मजबूत होगी।