विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी फिल्म 'धड़कन' में दो नायिकाओ के साथ इश्क फरमा रहे हैं पवन सिंह

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 08:05 PM (IST)

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म धड़कन दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म में एक्शन हीरो पवन ...और पढ़ें

भोजपुरी फिल्म 'धड़कन' में दो नायिकाओ के साथ इश्क फरमा रहे हैं पवन सिंह
भोजपुरी फिल्म 'धड़कन' में दो नायिकाओ के साथ इश्क फरमा रहे हैं पवन सिंह

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी गायक और भोजपुरी सिनेमा के यंग्री यंगमैन कहे जाने वाले पावरस्टार पवन सिंह, मृगनयनी अक्षरा सिंह व चुलबुली शिखा मिश्रा की  फिल्म ‘धड़कन’ पिछले शुक्रवार को बिहार और झारखण्ड में रिलीज हुई जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है।

इसे फ़िल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स द्वारा रिलीज किया है। इस फिल्म का टाइटिल जितना मजेदार है, फिल्म भी उतनी ही दमदार है। यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर रही है।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें  तो पवन सिंह की इंट्री से फिल्म की शुरुआत होती है। वे किसी की इज्जत और प्यार के लिए मर मिटने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। फिल्म में पवन सिंह एक पंडित या यूँ कहें कि भोजपुरिया बाहुबली के रुप में गुंडों का सफाया करते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में पवन सिंह अपने करियर के सबसे उम्दा किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कमेंस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वही पवन सिंह पहली बार शिखा मिश्रा के साथ भी रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों नायिकाओं के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों को खूब लुभा रही है।

फिल्म में पवन सिंह को एक से बढ़कर एक डॉयलग बोलते देखा व सुना जा रहा है। अन्य सभी प्रमुख कलाकारों का भी किरदार बहुत ही रोचक है। फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही मधुर है। प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के लिखे गानों को संगीतकार मधुकर आनंद व छोटेबाबा ने संगीत से सजाया है।

फिल्म के गानों की पिक्चराइजेशन काफी अच्छा है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने फिल्म को घरेलू दर्शकों सहित हर वर्ग के सिनेप्रेमियों को देखने लायक फ़िल्म बनाया है। फिल्म के सारे पहलुओं को गौर करें तो पता चलता है कि भोजपुरी सिनेमा में प्रेम के नए दृश्यो को नए अंदाज में फिल्माया गया है। अश्लीलता को दरकिनार कर रोमांस की अलग प्रस्तुति इस फिल्म को और भी खास बनाती है।

इस फ़िल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव ने करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सेक्स सीडी से चर्चा में आई थी यह एक्ट्रेस, कहा-मुझे हो गया है प्यार

कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ कराया हॉट फोटोशूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।