Move to Jagran APP

मसौढ़ी विधायक पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर स्थानीय विधायक रेखा देवी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 01:12 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 01:12 AM (IST)
मसौढ़ी विधायक पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मसौढ़ी विधायक पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संसू, धनरुआ: सोशल मीडिया पर स्थानीय विधायक रेखा देवी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में कादिरगंज थाना अंतर्गत ओरंगपुर निवासी अखिलेश यादव के पुत्र रंजन कुमार उर्फ सुभाष को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधायक ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

loksabha election banner

संसू, दनियावा: शाहजहापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़ी केवई गाव से हत्यारोपित लड्डू कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी लगभग एक वर्ष से फरार था। अहरावा गांव से छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार

संस, बाढ़: बेलछी थाने की पुलिस ने अहरावा गाव में छापेमारी कर छेड़खानी के आरोपित निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के खिलाफ पूर्व में छेड़खानी का केस दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित फरार चल रहा था। जानीपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

संसू, फुलवारीशरीफ: जानीपुर पुलिस ने गाजा महमदपुर से फर्जीवाड़ा के आरोप में घी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती का भी आदेश निकल चुका था। पिकअप वैन से देसी व विदेशी शराब जब्त

संस, बाढ़: स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर जलगोविंद चौक पर छापेमारी की। इस दौरान भट्टा लदी एक पिकअप वैन से 816 लीटर देसी और 16 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान तीन युवक मिथुन कुमार, वीरा तथा निरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पिकअप वैन राची से आ रही थी। मनेर में 885 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ वैन चालक व खलासी गिरफ्तार

संसू, मनेर: मनेर के शेरपुर से पुलिस ने 885 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ टैंकर चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक कानपुर जिले के खासबड़ा गाव निवासी रघुनाथ शर्मा का पुत्र हरिशकर शर्मा व खलासी पंजाब के मोंगा जिला निवासी सिंदर पाल का पुत्र लखवीर सिंह है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली नंबर उक्त टैंकर शेरपुर के समीप खड़ी थी। गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख बताई जाती है। झब्बूचक गांव में सर्पदंश से किशोरी की मौत

संसू, दुल्हिन बाजार: थाना क्षेत्र के झब्बूचक गाव में शुक्रवार की दोपहर सार्पदंश से वीरेंद्र बिंद की 12 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी की मौत हो गई। बिंद ने बताया कि दोपहर में जानवरों के लिये चारा काटने खेत में गई थी। इसी दौरान घटना हुई। बताया जाता है कि स्वजन इलाज के लिये उसे निजी डॉक्टर के पास भी ले गये थे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मास्क नहीं पहनने पर 14 लोगों से वसूला गया जुर्माना

संस, मसौढ़ी: मास्क नहीं पहनने के आरोप मे बीडीओ पंकज कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय से बाहर 14 लोगों से जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। 15 वर्षीया किशोरी संगीत कला केंद्र से बरामद

संस, मसौढ़ी: बीते 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को मधेपुरा के लक्ष्मीपुर गाव स्थित संगीत कला केंद्र से बरामद की गई। 17 अगस्त को उसकी मां ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि बरामद किशोरी फिलहाल यह नहीं बता पा रही है कि वह उक्त कला केंद्र में कैसे पहुंची। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे स्वजनों के हवाले कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.