आरा में शादी की तैयारियों के बीच गैस रिसाव से घर में लगी आग, मां-बेटे झुलसे
आरा में शादी समारोह की तैयारियों के बीच गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से मां और बेटा झुलस गए।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 10:34 AM (IST)
आरा, जेएनएन। नवादा थाना क्षेत्र के एक घर में शनिवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां बिहारी मिल मोहल्ले के एक घर में गैस रिसाव से आग लग गई। घटना में मां और बेटा झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहारी मिल इलाके में राम लगन चौहान का घर है। इनके घर में शादी की तैयारी चल रही थी। एक दिन बाद यानी रविवार को बारात आने वाली थी। शनिवार की सुबह मड़वान के लिए तैयारी चल रही थी। इसी बीच किचन में गैस लीक होने लगी। इससे सिलेंडर में आग लग गई और पास में खड़ी नीतू देवी और उनका बेटा कृष्णा कुंदन चपेट में आ गए। घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। तुरंत घर वालों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें