विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू के परिवार से भी छोटा है यह देश, जहां रहते हैं सिर्फ इतने लोग, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 08:23 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 11:11 PM (IST)

दुनिया का सबसे छोटे देश की आबादी बिहार के राजद अध्यक्ष लालू यादव की फैमिली से भी कम है। यहां ...और पढ़ें

लालू के परिवार से भी छोटा है यह देश, जहां रहते हैं सिर्फ इतने लोग, जानिए
लालू के परिवार से भी छोटा है यह देश, जहां रहते हैं सिर्फ इतने लोग, जानिए

पटना [जेएनएन]। भारत के बिहार राज्य के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं लालू प्रसाद यादव के परिवार से भी छोटी है इस दुनिया के लोगो की संख्या। जी हां, कभी सुना है सिर्फ 27 लोगो की इस दुनिया के बारे में? अगर नहीं, तो चलिए आज आपको बताते है कि आखिर क्या है इस दुनिया का सच, क्यों यहां रहते हैं सिर्फ 27 लोग?

दुनिया का सबसे छोटा देश है इंग्लैंड के पास स्थित है और इसका नाम है सीलैंड। यहां केवल 27 लोग रहते हैं। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीलैंड खंडहर हो चुके समुद्री किले पर स्थित है, जिसे दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरा ब्रिटेन ने बनाया था। हालांकि बाद में खाली कर दिया।

माइक्रो नेशन कहे जाने वाले सीलैंड पर 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के व्यक्ति ने खुद को प्रिंस घोषित कर कब्जा किया था। रॉय बेट्स की मौत के बाद इस पर उनके बेटे माइकल का शासन है। आपको बता दें माइक्रो नेशन वे छोटे देश होते हैं, जिन्हें इंटरनेशनल मान्यता नहीं मिली होती।

सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर यानी कि करीब 0.25 किलोमीटर है। खंडहर हो चुके इस किले को सीलैंड के साथ साथ रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। सीलैंड का क्षेत्रफल होने के कारण इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। ऐसे में जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिए इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली।

यह भी पढ़ें: यूथ्‍स के सिर चढ़कर बोल रहा 'हाफ गर्लफ्रेंड' का जादू, रविवार तक हाउसफुल

गौरतलब है कि फेसबुक पर प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड के नाम से इस छोटे देश का एक पेज भी बना हुआ है, वहीं अब इस छोटे देश की सैर पर अच्छे खासे टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं। सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है, इसलिए दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी को माना जाता है। वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है, यहां की जनसंख्या 800 है।

यह भी पढ़ें: अजब यूनिवर्सिटी की गजब कहानी, फुल मार्क्‍स 25, दे दिए 40 नंबर