Move to Jagran APP

गोपालगंज में 13 महीने की बच्ची को ले भागा लकड़बग्घा, ढूंढने पर मिले शरीर के कुछ अंग

गोपालगंज में 13 महीने की बच्ची को एक लकड़बग्धा उठा ले गया। इसके पहले कि बच्ची का कुछ पता चलता लकड़बग्घा से मार कर खा गया। काफी खोजबीन करने पर घर के पीछे झाड़ी में बच्ची के शरीर के चीथड़े मिले।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 09:38 PM (IST)
गोपालगंज की कटहलबारी कॉलोनी बच्ची को लकड़बग्घा मारकर खा गया।

संवाद सहयोगी,हथुआ (गोपालगंज) : नववर्ष के आगमन पर एक तरफ लोग जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ हथुआ प्रखंड मुख्यालय के कटहलबारी कॉलोनी निवासी एक परिवार को दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा। गुरुवार की रात अपने अर्द्ध निर्मित घर में  सो रही एक 13 महीने की बच्ची को एक लकड़बग्धा उठा ले गया। इसके पहले कि बच्ची का कुछ पता चलता लकड़बग्घा से मार कर खा गया। काफी खोजबीन करने पर घर के पीछे झाड़ी में बच्ची के शरीर के चीथड़े मिले। घटना के बाद लोगों ने कटहलबारी कॉलोनी के निवासी दहशत में हैं।

loksabha election banner

रानी मैरेज हॉल के समीप स्थित कटहलबारी कॉलोनी निवासी सागर तिवारी गुरुवार की रात अपने परिवार के लोगों के साथ अपने अर्द्ध निर्मित मकान में सो रहे थे। इनके मकान में फाटक की जगह बांस का फट्टा लगाया गया है। देर रात सागर तिवारी के घर में एक जंगली जानवर घुस गया तथा सागर तिवारी के पास सो रही उनकी 13 माह की बेटी परी को उठाकर घर से बाहर ले जाकर बच्ची को मार कर खा गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे नववर्ष के आगमन पर पटाखा फोड़े जाने पर उसकी आवाज सुन सागर तिवारी की नींद खुली तो देखा की उनकी बेटी परी विस्तर पर नहीं है। घर के लोग बच्ची को खोजने लगे। बच्ची के गायब होने की जानकारी होने पर कॉलोनी के लोग भी उसे इधर-उधर ढूंढ़ने लगे। इसी बीच सागर तिवारी के घर के पीछे झाड़ी में मासूम परी के शरीर के चीथड़े देखकर लोगों को होश उड़ गए। बच्ची आंत बाहर पड़ी थी। शरीर के मांस को जंगली जानवर ने खा लिया था। शरीर पर पंजे के निशान थे। लोगों का कहना है कि बच्ची को घर से उठाकर लकड़बग्धा ने मार कर खा लिया है। हालांकि वहां लगड़बग्धा का नामोनिशान नहीं मिला। इस घटना के बाद कटहलबारी कॉलोनी में दहशत का माहौल है। दहशत के मारे लोग अपने बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.