विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

77 के NRI को FB पर हुआ प्यार, 75 की जर्मन दुल्हन से मंदिर में की शादी

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 29 Jan 2017 09:42 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 10:51 PM (IST)

बिहार के जमुई में रविवार को एक शादी खास चर्चा में रही। इसमें 77 साल के एक एनआरआइ ने 75 ...और पढ़ें

77 के NRI को FB पर हुआ प्यार, 75 की जर्मन दुल्हन से मंदिर में की शादी
77 के NRI को FB पर हुआ प्यार, 75 की जर्मन दुल्हन से मंदिर में की शादी

पटना [अमित]। फेसबुक पर प्यार, फिर मुलाकात और शादी। आप सोच रहे होंगे कि यह कहानी किसी युवा प्रेमी जोड़े की है। लेकिन, 77 साल के प्रेमी की 75 साल की प्रेमिका से शादी का अनोखा मामला है, जिसका गवाह बिहार के जमुई का पत्नेश्वर मंदिर बना। खास बात यह भी दूल्हा एनआरआइ था तो दुल्हन जर्मन महिला।

1962 में नौकरी करने गए जर्मनी

जमुई के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पडऩे वाले धोवघट निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह 1962 में कोलकाता से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर नौकरी के लिए जर्मनी चले गए थे। जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित क्रोनेनवर्ग में उन्होंने अपना आशियाना बनाया । वे 'एयरबस' में इंजीनियर की नौकरी करने लगे।

बिहार में एलियन जैसे अद्भुत बच्चे का हुआ जन्म, देखने वालों लगा रहा तांता

पत्नी की मौत के बाद हुआ प्यार

38 वर्षों तक नौकरी करने के बाद वे 16 साल पहले रिटायर हुए। जिंदगी अच्छी-भली कट रही थी कि 2014 में विपत्ति पहाड़ टूट पड़ा। उसी साल 28 सितंबर को उनकी पत्नी का देहांत हो गया। वे सदमे से उबरने की कोशिश में लगे रहे। इस दौरान फेसबुक पर उनकी दोस्ती जर्मनी की 75 वर्षीया इडलट्रड हबीब से हुई।

इडलट्रड हैम्बर्ग की रहने वाली हैं। वे न्यायाधीश के पद से रिटायर्ड हैं। पांच वर्ष पूर्व उनके भी पति का निधन हो चुका है। दोनों ने आगे की जिंदगी साथ गुजारने का निश्चय किया।

इस दौरान शत्रुघ्न प्रसाद सिंह स्पेन में थे। स्पेन से लौटते ही जर्मनी के एयरपोर्ट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई। शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने अपने दिल की बात भारत में रह रहे परिजनों को बताई। परिवार के सदस्यों ने वृद्ध प्रेमी युगल का भरपूर साथ दिया।

AMAZING : इस गांव की रक्षा करते चमगादड़, शुभ कार्य से पहले होती पूजा

...और कर ली शादी

अब इंटरनेट से शुरू हुई मोहब्बत को मुकाम हासिल होना था, सो इडलट्रूड ने भारत आकर हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह करने की इच्छा जताई, जिसे शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और उनके भारत में रहने वाले रिश्तेदारों ने स्वीकार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।