यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News : बिहार में 75% आरक्षण लागू होते ही जीतन राम मांझी हुए गर्म, नीतीश से बोले- आज ही सारे मंत्री हटाओ
बिहार में अब 75 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू हो गई है। अब इसका लाभ लोगों को मिल पाएगा। इससे ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में अब 75 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू हो गई है। अब इसका लाभ लोगों को मिल पाएगा। इससे जुड़े विधेयक पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
बता दें कि बीते दिनों विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान हंगामे के बीच नीतीश सरकार ने संशोधित आरक्षण विधेयक को पारित कराया था।
मांझी ने बोला नीतीश पर हमला
इधर, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर लिखा कि बिहार में आरक्षण बढ़ाने के बिल को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई। उम्मीद है आज ही सीएम नीतीश कुमार वर्तमान राज्यमंत्रिमंडल को बर्खास्त कर जाति के आबादी के अनुरूप नए मंत्रिपरिषद का गठन करेंगे।
मांझी ने आगे यह भी लिखा कि जिसकी जितनी संख्या भारी मिलेगी, उसको उतनी हिस्सेदारी, सभी जातियों को मिलेगी सरकार में जिम्मेदारी।
बिहार में आरक्षण बढाने के बिल को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई।
उम्मीद है आज ही CM नीतीश कुमार वर्तमान राज्यमंत्रिमंडल को बर्खास्त कर जाति के आबादी के अनुरूप नए मंत्रिपरिषद का गठन करेंगें।
“जिसकी जितनी संख्या भारी मिलेगी उसको उतनी हिस्सेदारी,सभी जातियो को मिलेगी सरकार में जिम्मेदारी”
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) November 21, 2023
बता दें कि बिहार में विपक्ष में बैठी भाजपा और मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा जाति आधारित सर्वे के विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों का विरोध किया था। इसी क्रम में मांझी ने नीतीश से यह मांग की है।
मांझी ने आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इसमें दलित समाज की जातियों को अमीर बताए जाने को लेकर उन्होंने निशाना साधा था।
मांझी ने यह भी आरोप लगाया था कि इस जातिगत गणना के बहाने से प्रदेश में सरकारी खजाने की लूट की गई है। उन्होंने कहा था कि चाचा-भतीजा ने खुद ही ये गणना कर ली है।
यह भी पढ़ें
Gaya News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 व 22 नवंबर को गया के रेल कर्मचारी करेंगे गुप्त मतदान
