गृहमंत्री अमित शाह का आज 56वां जन्मदिन; बिहार BJP से बधाइयों का तांता, CM नीतीश ने भी दी शुभकामनाएं
Happy Birthday Amit Shah केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें पीएम मोदी से लेकर बिहार के सीएम नीतीश तक अनेक नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। बिहार बीजेपी की तरफ से भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
पटना, जेएनएन। Happy Birthday Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का आज 56वां जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह को बिहार बीजेपी के नेताओं व राज्य व केंद्र के मंत्रियों ने भी बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी शामिल हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने की स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है। उन्होंने अमित शाह को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।
संजय जायसवाल ने बताया अनुशासन व कर्मठता का प्रतीक
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने ट्वीट में अमित शाह को दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, कर्मठता और अथक परिश्रम का प्रतीक बताया है। साथ ही बिहार की जनता व बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नित्यानंद राय: सौभाग्य से साथ काम करने का मिला मौका
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अमित शह के नेतृत्व में संगठन का काम करने का अवसर मिला और अभी भी उनके सानिध्य में काम कर रहे हैं। अमित शाह को मज़बूत इरादों वाला यशस्वी और लोकप्रिय गृहमंत्री बताते हुए नित्यानंद राय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
गिरिराज सिंह ने की स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना
केंंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमित शाह के को बेहतरीन रणनीतिकार बताया है। साथ ही उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की है।
चिराग बोले: आपसे मिलती देश सेवा की प्रेरणा
अमित शाह के जन्मदिन पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अमित शाह के को बताया अभिभावक बताते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। चिराग ने लिखा है कि अमित शाह को देख कर देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरणा मिलती है।
अमित शाह को प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई
अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश उस समर्पण और उत्कृष्टता का गवाह है, जिससे वे भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। बीजेपी की मजबूती में भी अमित शाह का बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।