Move to Jagran APP

बिहार में बाढ़ से घिरा मकान ध्‍वस्‍त, छत पर शरण लिए 50 लोग बहे!

बिहार में बाढ़ के दौरान कटिहार में बाढ़ से घिरा एक मकान ध्‍वस्‍त हो गया। घटना के दौरान उसकी छत पर शरण लिए 50 लोग बह गए। ऐसी घटना की सूचना मिली तो तत्‍काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 02:46 PM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 08:02 PM (IST)
बिहार में बाढ़ से घिरा मकान ध्‍वस्‍त, छत पर शरण लिए 50 लोग बहे!
बिहार में बाढ़ से घिरा मकान ध्‍वस्‍त, छत पर शरण लिए 50 लोग बहे!

पटना [जेएनएन]। बिहार में भारी बाढ़ के दौरान कटिहार में बड़े हादसे की सूचना मिली है। बताया जाता है कि जिले के आजमनगर ब्लॉक के गुठैली गांव में सोमवार की देर शाम एक मकान ढह गया। बाढ़ से बचने के लिए मकान की छत पर शरण लिए करीब पांच दर्जन लोगों में 50 पानी के साथ बह गए। गिरे मकान में भी करीब 10 लोग फंस गए।

loksabha election banner

घटना की बाबत कटिहार के डीएम मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें भी फोन पर इसकी जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के शिकार लोगों की बाबत अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हो सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.