गर्लफ्रेंड्स की फरमाइशों को पूरा करने के चक्कर में करते थे गुनाह, जानिए...
वे लड़कियों को खुश करने के लिए उनकी फरमाइशों को पूरा करते थे। पैसे के लिए लूटपाट करते थे। इश्क में पागल नई उम्र के इन मजनूंओं ने 'लवर्स लुटेरा गिरोह' बनाया था। गुरुवार को पुलिस ने इसका उद्भेदन करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पटना। वे लड़कियों को खुश करने के लिए उनकी फरमाइशों को पूरा करते थे। पैसे के लिए लूटपाट करते थे। इश्क में पागल नई उम्र के इन मजनूंओं ने 'लवर्स लुटेरा गिरोह' बनाया था। पूरे पटना में इसका आतंक था। गुरुवार को पुलिस ने इसका उद्भेदन करते हुए गिरोह के चार लुटारों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले इस गिरोह के चार सदस्यों को धर-दबोचा। वे मोबाइल को लूटने के बाद उसका सॉफ्टवेयर व आइएमआइ नंबर बदलकर उसे बेच देते थे। इससे मिले पैसों को वे माशूका पर खर्च करते थे। माशूका को इंप्रेस कर महंगे गिफ्ट खरीदना और अय्याशी इनका शौक था।
पुलिस के मुताबिक राजधानी के कई क्षेत्रों में इनका आतंक था। गिरोह के सदस्य पैसे खत्म हो जाने पर शाम में एक्टिव होते थे और मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए मोबाइल के साथ सिमकार्ड भी बरामद किए हैं।